अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के लिये स्वास्थ्य शिविर आयोजित


स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार एवं समाज की नींव रखती है: डा. अंजू
जौनपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर डॉ. अंजू कनौजिया ने आशीर्वाद हॉस्पिटल एण्ड आई.वी.एफ. सेन्टर एवं “Federation of obs Gyne  association” के अंतर्गत महिलाओं के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करना और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परिक्षण स्त्री रोग विशेषज्ञ परामर्श, स्तन कैंसर जांच, हड्डियों की मजबूती की जांच, एनीमिया परीक्षण, शुगर, बी.पी., पोषण संबंधी परामर्श जैसी सुविधाएं दी गईं। अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने महिलाओं को उनकी सेहत के प्रति जागरूक किया आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
इस मौके पर डॉ. अंजू कनौजिया ने कहा कि एक स्वस्थ महिला ही एक स्वस्थ परिवार और समाज की नींव रखती है। इस शिविर के माध्यम से हमारा उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है। शिविर में विभिन्न समुदायों की महिलाओं ने भाग लिया और मुफ्त चिकित्सा जांच तथा परामर्श का लाभ उठाया। इसके अलावा मासिक धर्म स्वास्थ्य, मातृत्व  देखभाल, मानसिक स्वास्थ्य और आत्म देखभाल पर जागरूकता सत्र भी आयोजित किये गये जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस विशेष अवसर पर यह शिविर इस बात का याद दिलाता है कि महिलाओं के स्वास्थ्य में निवेश करना, समाज को मजबूत और स्वस्थ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Related Posts

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

Continue reading
जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न