बासंतिक नवरात्र के तीसरे दिन चन्द्रघण्टा स्वरूप में भक्तों ने माता रानी का किया दर्शन—पूजन


माता रानी के जयकारों एवं घण्टे—घड़ियालों की गूंज से वातावरण हुआ भक्तिमय
चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मां शीतला चौकियां धाम में बासंतिक नवरात्रि के तीसरे दिन माता के चन्द्रघण्टा स्वरूप में भक्तों ने पूजन किया। नवरात्रि का तीसरा दिन मां चन्द्रघण्टा को समर्पित है। भागवत पुराण के अनुसार मां चन्द्रघण्टा का रूप अत्यन्त शान्त, सौम्य और ममतामयी है जो अपने भक्तों को सुख-समृद्धि और शांति प्रदान करती हैं। इस दिन विशेष पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

जीवन में खुशहाली आती है और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ती है। पूजा के फलस्वरूप लोग आपको अधिक सम्मान देने लगते हैं। मां चन्द्रघण्टा का यह रूप विशेष रूप से सरल और शान्ति से परिपूर्ण है। वे अपने भक्तों की समृद्धि में वृद्धि करने के लिए प्रसिद्ध हैं।

मां चन्द्रघण्टा की पूजा से न केवल भौतिक सुख में वृद्धि होती है, बल्कि समाज में आपका प्रभाव भी बढ़ता है। माना जाता है कि पूरे मनोभाव से मां चन्द्रघण्टा की पूजा-आराधना की पूजा की जाए तो जातक की हर मनोकामना पूर्ण होती है। चन्द्रघण्टा की पूजा में खीर का भोग अर्पित करना उत्तम माना जाता है। मां को विशेष रूप से केसर की खीर बहुत पसंद है। इसके अलावा आप लौंग, इलायची, पंचमेवा और दूध से बनी मिठाइयां भी मां को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। भोग में मिसरी जरूर रखें। साथ ही पेड़ा भी चढ़ाया जाता है। शीतला चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार करके मन्दिर पुजारी जय नारायण पंडा ने आरती-पूजन किया। मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन माता रानी के जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते हुये नजर आये। वहीं पूर्वांचल के कोने-कोने से आये श्रद्धालु मुंडन संस्कार, कढ़ाही, पूजन आदि करके परिवार समेत मां के चरणों में मत्था टेकते हुये सुख, शान्ति, समृद्धि, धन, यश, वैभव की कामना किये। नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तों की भारी भीड़ दर्शन पूजन के लिये उमड़ी रही। धाम में दूर-दराज से आने वाले भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं दर्शन-पूजन करने के पश्चात् दर्शनार्थी पवित्र कुण्ड के बगल में स्थित काल भैरव नाथ एवं मां काली मंदिर में दर्शन-पूजन करते हुये नजर आये। सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में चौकियां चौकी प्रभारी ईश चन्द्र यादव अपने सहयोगी, पुलिस, पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां