नवरात्र के छठवें दिन भक्तों ने मां कात्यायनी के स्वरूप में किया दर्शन-पूजन


चौकियां धाम, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में स्थित मां शीतला चौकियां धाम में बृहस्पतिवार को बासंतिक नवरात्रि के छठवें दिन भक्तों ने नवदुर्गा के कात्यायनी देवी के दिव्य और भव्य स्वरुप का अर्चन करते हुये पूजन किया। नवरात्रि व्रत पूजन करने वाले भक्तों में प्रतिदिन दुर्गा सप्तशती पाठ उपासना करने के बाद छठें दिन साधक के मन आज्ञा चक्र में स्थित हो जाता है। उसमें अनन्त शक्तियों का संचार होता है। वह अब माता का दिव्य रूप देख सकता है। भक्त को सारे सुख प्राप्त होते हैं। दुख दरिद्र और पापों का नाश हो जाता है।

छठवें दिन देवी का स्वरूप शुभ वर्ण है और स्वर्ण आभा से मण्डित है। इनकी 4 भुजाओं में से दाहिने तरफ ऊपर वाला हाथ अभय मुद्रा में और नीचे वाला हाथ वर मुद्रा में स्थित है। बायें हाथ में ऊपर करके हाथ में तलवार और निचले हाथ में कमल है। इनका वाहन सिंह है। देवी पुराण के अनुसार आज के दिन 6 कन्याओं का भोज करवाना चाहिए। इसी क्रम में छठवें दिन मां कात्यायनी के स्वरूप में माता रानी का भक्तों ने दर्शन पूजन किया। शीतला चौकियां धाम में प्रातःकाल 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात माता रानी का भव्य श्रृंगार कर मन्दिर पुजारी सुजीत पण्डा ने आरती-पूजन किया।

मन्दिर खुलने के पूर्व ब्रम्ह मुहूर्त से ही माता रानी के दर्शन के लिये भक्तों की लम्बी कतार लगी रही। दुर्गा सप्तशती पाठ, वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन पूजन माता रानी के जयकारों एवं घण्टों की गूंज से सारा वातावरण मनमोहक भक्तिमय हो गया।

कतार में खड़े दर्शनार्थी बारी-बारी से दर्शन-पूजन करते हुये नजर आये।

Oplus_131072

वहीं दर्शन पूजन करने के पश्चान दर्शनार्थी पवित्र कुंड के बगल में स्थित कालभैरव एवं काली मंदिर में दर्शन किये। उधर सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर में शीतला चौकिया चौकी प्रभारी ईश चन्द यादव अपने सहयोगी पुलिस पीएसी बल के साथ मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां