मिशन मोड में 30 अप्रैल तक पूर्ण होगी फार्मर रजिस्ट्री –जिलाधिकारी

जौनपुर-फार्मर रजिस्ट्री से शेष बचे किसानो की एक बार फिर मिशन मोड में पंजीकरण कराया जाएगा, इसके लिए सभी पंचायत भवन से लेकर जन सुविधा केन्द्रों पर कर्मचारियों के निगरानी में किसानों का पंजीकरण होगा। कृषि/ पंचायत एवं राजस्व लेखपाल की टीमें गांव गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे और आधार व खतौनी में नाम का मिलान न होने पर उनका त्वरित निस्तारण कराया जाएगा, ताकि आगामी 30 अप्रैल तक शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो सके। किसानो की जमीन का व्योरा एक क्लिक पर मिल सके इसके लिए केंद्र सरकार ने फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया 30 नवंबर से मिशन मोड में शुरू की गई थी कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि 31 दिसंबर तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले सभी किसानों के फॉर्मर रजिस्ट्री प्राथमिकता पर कर ली जाए। शासन के निर्देश पर गांव में शिविर लगाने के साथ जन सुविधा केंद्रों और पंचायत भवनों पर भी फार्मर रजिस्ट्री की सुविधा मुहैया कराई गई, खतौनी एवं आधार कार्ड में नाम अलग होने से समस्याएं आने लगी, शासन के निर्देश थे कि जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बन जाएगी उन्हें ही किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त से लाभान्वित किया जाएगा, हालांकि तय समय में लक्ष्य की प्राप्ति नहीं हो पाई थी। जिले में 8.80 लाख किसानों के सापेक्ष अब तक मात्र 4.34 लाख किसानो की फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है, अब शेष बचे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होगी। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने इसके लिए ब्लॉक वार व तहसील वार अधिकारियों,कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए रोस्टर जारी किया है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां