जनपद स्तरीय शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का हुआ आयोजन

जौनपुर – बेसिक शिक्षा विभाग जौनपुर ने विगत वर्षों में शिक्षा के हर क्षेत्र में अव्वल स्थान प्राप्त किया है। इन उपलब्धियों के लिए प्रयासरत शिक्षक, छात्र, अभिभावकों को सम्मानित करने हेतु मिशन शिक्षण संवाद जौनपुर ने आलंबन 2025 शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन पलक बैंक्वेट, चांदमारी में रखा गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने ऐसे स्वप्रेरित कार्यक्रम की सराहना की, जिसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा का उत्थान एवं शिक्षक का सम्मान है।

विशिष्ट अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा ने शिक्षकों को बच्चों में आत्मविश्वास भरने के लिए ऐसे मंचों के आयोजन की सराहना की।
राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में टॉप 10 रैंक छात्रों व नए ऊर्जावान शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

शिक्षा संस्कार और संस्कृति के अंतर्गत प्रा. वि. देवापट्टी, कंपोजिट विद्यालय गौहर, प्रा. वि. रखवा और राधे केशव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। खेल क्षेत्र में प्रदेश में परचम लहराने वाले व्यायाम शिक्षकों एवं अनुदेशकों रविचंद्र यादव, प्रियंका राजपूत, राकेश यादव एवं अन्य शिक्षकों को सम्मानित किया गया।


इस संगोष्ठी में अन्य जनपदों से भी शिक्षक आए जिनमें वाराणसी से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त रविन्द्र सिंह, सरिता राय एवं नीलम पाठक उपस्थित रहीं। भदोही से राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त आशीष सिंह, ज्योति कुमारी, अरविंद पाल, विनोद कुमार उपस्थित रहें। प्रयागराज से अंतरिक्ष शुक्ला एवं शत्रुंजय शर्मा उपस्थित रहें। कार्यक्रम को सफल बनाने में ज्योति मिश्रा, राकेश सिंह, शिवम सिंह, सौम्या सिंह, ज्ञानेश्वर प्रजापति, रमेश यादव, केशव सिंह, मिहिर यादव , रागिनी गुप्ता, अशोक कुमार, सुजीत सोनकर, प्रभात मिश्र, उमाशंकर द्विवेदी, श्यामिनि सिंह, विभा शुक्ला, वीरेंद्र यादव, प्रेम तिवारी, अभिलाषा सिंह, नवीन सिंह, विक्रांत जायसवाल व अन्य रहे।


कार्यक्रम का आभार जनपद के एडमिन राजेश कुमार उपाध्याय एवं संचालन नूपुर श्रीवास्तव ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न