पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कयार में स्कूल चलो अभियान शुरू


शाहगंज, जौनपुर। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय कयार में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हुआ जहां मुख्य अतिथि खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री सदर विधायक गिरीश चंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि आईएएस सुशील सिंह एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉo गोरखनाथ पटेल ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत का प्रस्तुतीकरण करके सबका मन मोह लिया

। खंड शिक्षा अधिकारी शाहगंज वसंत शुक्ल ने स्वागत भाषण किया जिसके बाद मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पुस्तकें वितरित की गईं।


इस दौरान खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने कहा कि सरकार ने सरकारी स्कूलों की व्यवस्था को बेहतर बनाया है और सरकारी स्कूल शिक्षा के प्रत्येक क्षेत्रों में नए आयाम गढ़ रहे है, इसलिए अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नामांकन कराये।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने कहा कि शिक्षा वह वट वृक्ष है जिसकी छाया में हम पुष्पित एवं पल्लवित होते हैं।

शिक्षा से ही संपूर्ण विकास संभव है। आईएएस सुशील सिंह ने अभिभावकों को बताया कि वे भी सरकारी स्कूल से पढ़े हुए हैं और आज सरकारी स्कूलों में सबसे बेस्ट टीचर शिक्षण कार्य कर रहे हैं।

अपने बच्चों को बेहतर शिक्षकों से ही तालीम दिलवाये। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतने वाले जिला व्यायाम शिक्षक रविचंद्र यादव एवं ज्योति श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान रैली को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बच्चे आधी रोटी खाएंगे, स्कूल पढ़ने जायेंगे जैसे स्लोगन बोलते हुए अभिभावकों को जागरूक किया। अन्त में प्रधानाध्यापक पंकज सिंह ने समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रविचंद्र यादव, लाल साहब यादव, रामदुलार यादव, श्रीप्रकाश सिंह, बजरंग बहादुर सिंह, रविंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह, शरद सिंह, राजकुमार सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रशांत मिश्र, पप्पू सिंह, तेज बहादुर, आशीष, लालमन, सरोज उपाध्याय, रविशंकर पांडेय, यादव दिनेश, शशिकला मौर्य, वंदना मौर्य, अशोक यादव, रेनू प्रचेता, पवन कुमार, भास्कर, मनीष गुप्ता, शैलेंद्र सिंह, रजनीश सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीप्रकाश सिंह एवं संचालन शिवेंद्र सिंह ने किया।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न