डा.भीम राव अम्बेडकर के जीवन से लें प्रेरणा- प्रो०राम आसरे सिंह,प्राचार्य,टी डी पी जी कॉलेज,जौनपुर

डा.भीम राव अम्बेडकर के जीवन से लें प्रेरणा- प्रो०राम आसरे सिंह,प्राचार्य,टी डी पी जी कॉलेज,जौनपुर
जौनपुर— तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय जौनपुर में स्वतंत्रता के अमृत काल में भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह के द्वितीय दिवस के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य थीम ‘हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान’था। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत मां सरस्वती तथा बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा.राम आसरे सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को भारत रत्न बाबा साहब डा.भीमराव अम्बेडकर के जीवन से सीख लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। डॉ.सुधीर कुमार सिंह, विधि विभाग एवं राजनीति विज्ञान विभाग,टीडीपी जी कॉलेज के विद्वान डा.पंकज कुमार गौतम ने भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका अदा की। कार्यक्रम का संचालन डा.विजयलक्ष्मी ने किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ आशा रानी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह जी,कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर रजनीश सिंह जी, सी.टी.ओ.अजय कुमार सिंह,व राष्ट्रीय सेवा योजना के राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता,डॉ. विजयलक्ष्मी,डा. प्रशांत त्रिवेदी, डॉ.अनुराग चौधरी आदि कार्यक्रम अधिकारी गण , महाविद्यालय के कर्मचारी तथा मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न