फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी हुए नाराज

समस्त उपजिलाधिकारियो से मांगा स्पष्टीकरण

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा अवगत कराया गया है कि आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद, उ०प्र०, द्वारा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कराने हेतु 30 अप्रैल 2025 तक विशेष कैम्प मोड में अभियान चलाने हेतु निर्देश दिये गये थे।
लेकिन प्रायः यह देखा जा रहा है कि तहसीलो में विशेष कैम्प मोड में कार्य नहीं कराया जा रहा है, जिसके कारण 16 दिनों का समय व्यतीत होने के पश्चात भी जनपद के कुल लक्ष्य 8 लाख 79 हजार 3 सौ 54 के सापेक्ष अभी तक 4 लाख 24 हजार 701 जो कि मात्र 48.3 प्रतिशत है, जो कि अत्यन्त निराशाजनक है। जनपद के शत प्रतिशत किसानों का फार्मर आईडी बनना है क्योंकि आगामी पीएम किसान सम्मान निधि सहित सरकारी योजनाओ का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनकी फार्मर रजिस्ट्री तैयार हो चुकी है, किन्तु अभी तक प्रगति मात्र 48.3 प्रतिशत होने के कारण जनपद की रैंकिंग लगातार गिरती जा रही है। जिसके कारण जिलाधिकारी के द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि सभी उपजिलाधकारी स्पष्ट करें कि फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत समयान्तर्गत पूर्ण कराने हेतु क्या कार्य योजना बनाई गई है? साथ ही यह भी स्पष्ट करें कि बेहतर प्रगति वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने हेतु क्या कदम उठाये गये तथा जिन कर्मचारियों द्वारा प्रगति नही की गयी उनके विरूद्ध क्या कार्यवाही किया गया, उपरोक्त का स्पष्टीकरण समस्त उपजिलाधिकारी तीन दिवस के अन्दर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा की दशा में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न