कुलपति ने प्रो0 मनोज मिश्र को मा0 संकाय/सा0 विज्ञान का संकायाध्यक्ष किया नामित

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह ने जनसंचार विभाग के अध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र को वरिष्ठता के आधार पर अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी संकाय का नया संकायाध्यक्ष नामित किया है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने शनिवार को पत्र जारी करते हुए मई 2027 तक तीन साल का कार्यकाल निर्धारित किया है।
विदित है कि डॉ0 मिश्र का 25 वर्षों  से अधिक का शिक्षण  तथा  शोध का अनुभव है। प्रो. मिश्र कार्यपरिषद,विद्यापरिषद,अध्ययन परिषद एवं परीक्षा समिति के सम्मानित सदस्य रहे हैं।उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त सेंटर आफ एक्सीलेंस -अनुवाद एवं उ.प्र.संस्कृति विभाग से आच्छादित कल्चरल क्लब के समन्वयक तथा विज्ञान प्रसार,भारत सरकार,नई दिल्ली के प्रकाशन विभाग द्वारा  हिंदी में अनुवादित पुस्तकों के  सम्पादक भी रह चुके हैं। विज्ञान संचार,साहित्य, शिक्षा एवं लोक संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ मिश्र को राष्ट्रीय मंचों पर कई बार सम्मानित किया गया है। संकायाध्यक्ष नामित होने पर प्रो0 बी0 बी0 तिवारी, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर,प्रो. अजय प्रताप सिंह,प्रो.संदीप सिंह, प्रो.देवराज सिंह,प्रो.मानस पांडेय,डॉ0 अमित वत्स, प्रो.अशोक श्रीवास्तव, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो.मुराद अली, प्रो.प्रमोद यादव,डॉ0. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ0 सुनील कुमार,डॉ0 पुनीत धवन,प्रो.गिरिधर मिश्र,डॉ. सुधीर उपाध्याय,कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नन्द किशोर सिंह सहित परिसर के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों ने प्रो.मिश्र को बधाई दी है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां