किसान के खेत की हरियाली देख देख जिलाधिकारी हुए गदगद

चारा प्रबंधन हेतु किसान के अभिनव प्रयास की जिलाधिकारी ने की सराहना

जौनपुर जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा शासकीय कार्यों हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान आकस्मिक रूप से तहसील केराकत के ग्राम अहन के निवासी प्रगतिशील कृषक सुरेंद्र यादव के खेत को देखा गया जहां पर नेपियर घास की खेती की गई थी।
कृषक सुरेंद्र यादव ने चारा प्रबंधन के क्षेत्र में एक अभिनव प्रयास किया है। सुरेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि नेपियर घास की खेती कर, हरे चारे के प्रबंधन के रूप में, उपयोग से पशुपालन तथा कृषि के क्षेत्र में उनकी आय में लगभग चार गुणा की वृद्धि हुई है। जिलाधिकारी ने किसान की इस पहल की सराहना किया तथा घर की मुखिया उनकी वयोवृद्ध माताजी का तथा किसान सुरेंद्र का अंगवस्त्रम देकर सम्मान भी किया।


इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विगत कई वर्षों से माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रेरणा से, गोवंशो को निरंतर हरा चारा मिल सके, इसके प्रबंधन हेतु शासन द्वारा निर्देशित किया जाता रहा है। इस कार्य को कई कृषक अपना भी रहे हैं। इसी क्रम में कृषक सुरेंद्र यादव का अभिनव प्रयास इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने जनपद के सभी किसानों से अपील किया है कि सभी किसान अपने पशुओं के लिए हरे चारे के रूप में नेपियर घास की खेती को अपनाएं।

इसमें प्रोटीन तथा फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है तथा साल में 5 से 6 बार हम इसे काट भी सकते हैं। पशुओं को हरा चारा देकर हम उन्हें स्वस्थ रख सकते हैं तथा अपनी आय को भी बढ़ा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी गौशालाओं में निराश्रित गोवंशों हेतु नेपियर घास का रोपण कर हरा चारा दिलाया जा सके। उन्होंने अन्य किसानों को भी सुरेंद्र यादव जी से बीज लेने की अपील की तथा खंड विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि उक्त किसान से बीज लेकर अन्य जगहो पर इसका रोपण कराना सुनिश्चित करें।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी केराकत सुनील भारती सहित राजस्व विभाग से संबंधित अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न