माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 में मारी बाज़ी

जौनपुर – 100% परिणाम! माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024-25 में लहराया परचम

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024–25 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है।

कक्षा XII के विद्यार्थियों ने सभी संकायों में शानदार अंक प्राप्त किए। शाम्भवी सिंह ने ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम में 96.4% अंक प्राप्त कर टॉप किया वही मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि आगे सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना है और IAS बनकर समाज के लिए और बहुत कुछ करना है । उनके बाद योग्यता जायसवाल (95.0%), शेर्या अग्रहरि (94.2%), काव्या चतुर्वेदी (93.2%), आदित्य सिंह (93.0%, साइंस), वैष्णवी सिंह (92.0%) और आर्या यादव (91.8%) ने भी 90% से ऊपर अंक प्राप्त किए, जो छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है।

अन्य उल्लेखनीय विद्यार्थियों में स्वीटी यादव, प्रिंस यादव, शगुन सिंह, गरिमा यादव, आरुही जायसवाल, कृतिका गुप्ता, श्रेया यादव, शुभांगी गुप्ता, आशुतोष सिंह, तेजस्वी गुप्ता, अंशिका यादव, जया सिंह, जानवी सिंह, पलक सिंह, शास्वत उपाध्याय, परिधि सिन्हा और साक्षी यादव जैसे नाम शामिल हैं, जिन्होंने 80% से अधिक अंक अर्जित किए।

कक्षा X में भी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अनुभव
यादव और श्रेयश दुबे ने 96.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके बाद मानवी सिंह (94%), उन्नति सिंह (93.4%), मनश्वी ठाकुर (92.6%), भूमि यादव (92.2%), अनुराग पटेल(92%) और शौर्य प्रताप कौशिक (89.6%) ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं मीडिया से बात करते हुए मानवी सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन के सपोर्ट व सहयोग से हमें सफलता मिली है और आगे ह्यूमैनिटीज लेकर प्रशासनिक क्षेत्र में काम करने की इच्छा हैअन्य प्रमुख विद्यार्थियों में प्रियांशु गुप्ता, आदिति सिंह, दिव्यांश सिंह, अंश यादव, मानसी उपाध्याय, उत्तम सिंह, त्रिप्ती यादव, श्रेया उपाध्याय, श्रेयांश सिंह, अभि सिंह और शिवानी यादव शामिल हैं। जिन्होंने 80% से अधिक अंक अर्जित किए।

विद्यालय के प्रबंधक – डॉ अरविन्द सिंह, विख्यात सिंह तथा प्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। यह सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित मार्गदर्शन का प्रमाण है।

माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल, जौनपुर अपने विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में बल्कि नैतिक मूल्यों और समग्र विकास की दिशा में भी उत्कृष्टता हेतु प्रेरित करता है।

वह विद्यालय की प्रिंसिपल श्वेता मिश्रा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विद्यालय का रिजल्ट छात्र प्रतिशत रहा वहीं उन्होंने कहा कि जिन बच्चों का मार्क्स अच्छे नहीं आए हैं उन्हें डिमोटिवेट होने की जरूरत नहीं है कभी भी मार्क्स आपकी काबिलियत को प्रदर्शित नहीं करता है वहीं उन्होंने कहा कि बच्चों की सफलता के लिए उचित गाइडेंस का होना अत्यंत आवश्यक है साथ ही साथ उन्होंने बताया कि मार्क्स कभी भी आपकी काबिलियत और क्षमता को प्रदर्शित नहीं करते है मार्क्सक कम आने पर चिंतित होने की कोई आवश्यकता नहीं है कठिन परिश्रम अगर आप करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी |

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां