माउंट लिटरा जी स्कूल में किया गया पौधरोपण

हम जितना अधिक पौधे लगाएंगे, उतनी ही हरियाली मिलेगी: डा. अरविन्द
जौनपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को माउंट लिटरा जी स्कूल में हरा भरा पेड़ लगाया गया जहां उपस्थित कर्मचारी एवं छात्रों को संबोधित करते हुए संस्थान के डायरेक्टर डा. अरविंद सिंह एवं विख्यात सिंह ने कहा कि हम जितना अधिक पेड़ लगाएंगे, उतनी ही हरियाली उत्पन्न होगी। जितनी हरियाली होगी, उससे गर्मी का प्रभाव कम होगा। आज लोग एसी चलाकर घरों में रह रहे हैं जबकि छायादार वृक्ष लगा लें तो निश्चित रूप से उससे हमको सुखद अनुभूत प्राप्त होगी। ऐसे में हमारा वातावरण भी शुद्ध रहेगा एवं अच्छी एवं ताजी हवा प्राप्त होती रहेगी। इस दौरान सभी लोगों से अपील की गई कि अपने घर पर एक छायादार वृक्ष अवश्य लगायें तथा पास—पड़ोस के लोगों को प्रेरित करें कि छायादार वृक्ष अवश्य लगाये जिससे गर्मी से निजात पाए जा सके तथा वातावरण शुद्ध बना रहे। इस अवसर पर विद्यालय की कर्मचारी शालिनी सिंह, मोहम्मद अब्बास, अभिषेक गुप्ता अभिनव श्रीवास्तव, विद्यालय के संरक्षक दिनेश सिंह‌ सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां