जौनपुर – डीएम ने गो- आश्रय स्थल धर्मापुर का किया औचक निरीक्षण , जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर 08 जून- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा अस्थाई गो-आश्रय स्थल धर्मापुर का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि गर्मी के दृष्टिगत पशुओं को नियमित रूप से नहलाया जाए इसके साथ ही गोवंशों के हरे चारे की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनके खाने में हरा चारा, चोकर और पशु आहार की मात्रा बढ़ाई जाए, जिससे कि गोवंश स्वस्थ रहे।

जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थल में एक चरनी (नाद) जिसकी ऊंचाई कम थी, उसे बढ़ाने के निर्देश दिए जिससे गोवंशों को भोजन के दौरान समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पूर्व में दिए गए निर्देश के क्रम में गो आश्रयस्थल में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है और वृक्षारोपण भी किया गया है। उन्होंने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि पशुओं की नियमित रूप से जांच की जाए, इलाज के अभाव में किसी भी गोवंश की मृत्यु न होने पाए केयरटेकर को निर्देशित किया कि गोवंशों का अच्छे से देखभाल किया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओपी श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी कृष्ण मोहन यादव, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

    सिकरारा (जौनपुर): पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता समाज सेविका लालती देवी की 23वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव बंसफ़ा में गुरुवार श्रद्धांजलि देने…

    Continue reading
    जौनपुर – डीएम के कड़े तेवर, खुटहन के हसनपुर में सरकारी जमीन पर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

    डीएम ने बार- संघ से की अपील, शिकायतों को संज्ञान में लाएं, निस्तारण की प्रक्रिया तक रखे सब्र जौनपुर 11 जून,—- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान