जौनपुर 07 जून, 2024 – जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार की उपस्थिति में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।  

           जनपद में कुल 17 केंद्रों पर बीएड की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसको लेकर अधिकारियों के द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की गयी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर किसी भी दशा में इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं पहुंचना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों को पहले ही परीक्षार्थियों को चेक करना होगा। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी ताकि परीक्षकों पर भी नजर रखी जा सके। जनपद में नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए 09 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 17 स्टैटिक और 34 आब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। नगर मजिस्ट्रेट ने चेतावनी देते हुए कहा कि गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही प्रकाश में आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ विधिक रूप से कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित होगी। प्रथम सत्र प्रातः 09.00 बजे से 12.00 बजे तक एवं अपरान्ह् 02.00 बजे से 05.00 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा में कुल 8237 परीक्षार्थी भाग लेंगे। स्टैटिक मजिस्ट्रेट सीसीटीवी के मॉनीटरिंग की व्यवस्था दुरुस्त कराएंगे। टै्रफिक व्यवस्था को चुस्त दुरूस्त रखने के निर्देश दिया। परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर के अन्दर किसी भी फोटो स्टेट की दुकान नही खुलेगी।  
              इस अवसर पर बुंदेलखण्ड विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि विजय कुमार वर्मा, महेन्द्र प्रताप सिंह, प्रो. शम्भूराम (प्राचार्य आर.एस.के.डी. पीजी कालेज जौनपुर, अमृतलाल पूर्वांचल विश्वविद्यालय, डा. राकेश कुमार पाण्डेय, शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां