जौनपुर – डीएम के कड़े तेवर, खुटहन के हसनपुर में सरकारी जमीन पर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

डीएम ने बार- संघ से की अपील, शिकायतों को संज्ञान में लाएं, निस्तारण की प्रक्रिया तक रखे सब्र

जौनपुर 11 जून,—- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद द्वारा अवगत कराया गया कि श्रीमती मीना गौतम पत्नी जिलेदार गौतम निवासी हसनपुर, धमउर, परगना अंगुली, थाना खुटहन तहसील शाहगंज जौनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि जौनपुर खुटहन में उनके घर के सामने लोक निर्माण विभाग की जमीन व नवीन परती पर ग्राम हसनपुर के राम लखन के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के संबंध में अनुरोध किया गया था, जिस पर जिलाधिकारी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 7 अप्रैल 2025 को राजस्व विभाग तथा लोक निर्माण विभाग को नापजोख करके अवैध कब्जा हटाने हेतु नोटिस भी जारी किया जा चुका है, जिसके क्रम में अंतिम नोटिस दिए जाने के के पश्चात अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, उप जिलाधिकारी क्षेत्राधिकारी शाहगंज को निर्देशित किया गया कि मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाए जिसपर आज अवैध अतिक्रमण हटा दिया गया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता की शिकायत को तत्परता से लेकर निस्तारण में विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आम जनमानस से अपील किया है की विधिक प्रक्रिया के अनुपालन में सहयोग प्रदान करें। उन्होंने बार संघ से भी अनुरोध किया है कि अपनी शिकायतों को उनके संज्ञान में लाएं तथा निस्तारण की प्रक्रिया के दौरान धैर्य बनाए रखें।

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न