जौनपुर मे फिर गरजा बाबा का बुलडोजर, डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने डेढ़ करोड़ मूल्य की सरकारी जमीन को कराया मुक्त

जौनपुर-चुनाव आचार संहिता समाप्त होते ही सीएम योगी फूल एक्शन मे आ गए है,जिसके क्रम मे डीएम के रविन्द्र कुमार मांदड़ के आदेश पर आज सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ जिला मुख्यालय के सिटी कोतवाली के मु0- कटघरा में करीब डेढ़ करोड़ रूपये मूल्य की सरकारी जमीन पर किये गए अवैध कब्जे को जमीदोंज कर पूरी जमीन को नगर पालिका परिषद जौनपुर को सुपुर्द कर दिया गया है। सूत्रो के मुताबिक कि नईबाजार कटघरा निवासी अरविंद चौहान ने शिकायत किया था कि बंजर खाते की सरकारी जमीन पर आराजी नंबर 149/1 क्षेत्रफल 121 एयर पर प्रदीप शिवशंकर एवं रविन्द्र उर्फ बच्चन एवं साहब लाल यादव आदि लोग गलत तरीके से निर्माण करके जमीन पर कब्जा किए हुए है। जिला प्रशासन ने जांच कराया जांच में शिकायत सही मिली इसके बाद जिलाधिकरी ने अवैध अतिक्रमण हटाने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया डीएम के आदेश के क्रम मे एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मय बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंच कर सभी अवैध अतिक्रमण को हटवा कर सरकारी जमीन को मुक्त करा दिया है। सरकारी रेट के अनुसार जमीन की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रूपये कीमत की है। कब्जाइयो से कब्जा हटवा कर जमीन को तत्काल नगर पालिका परिषद के ईओ को सुपुर्द कर दिया गया है। इस तरह एसडीएम ने एक बड़ी सरकारी सम्पत्ति को कब्जाइयो से मुक्त कराने में सफल रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न