बकरीद की व्यवस्था को लेकर प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन


जौनपुर। 17 जून को मनाये जाने वाले त्योहार ईदुल अजहा (बकरीद) पर बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, साफ सफाई की व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने की मांग की गयी। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद को शिया जमा मस्जिद के प्रबंधक/सचिव एएम डेज़ी एवं वरिष्ठ सदस्य मो. नासिर रज़ा ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि इस वर्ष बक़रीद का त्योहार 17 जून दिन सोमवार को मनाया जाएगा। विदित है कि जौनपुर में शिया मुस्लिम समुदाय की सबसे बड़ी नमाज़ ईदगाह सदर इमामबाड़ा बेगमगंज में आयोजित होती है। इस मौके पर आपके विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा ईदगाह बेगमगंज सदर इमामबाड़ा के अतिरिक्त उन मस्जिदों और इमामबाड़ों पर जहां बकरीद की नमाज़ अदा की जाती है, वहां सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई विशेषकर नाली सफाई, चूना, छिड़काव, स्ट्रीट लाइट, सड़कों की मरम्मत एवं कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण की व्यवस्था हर वर्ष की जाती रही है। आप सहित सभी सम्बन्धित विभागों से अनुरोध है कि उक्त अवसर पर समय से सदर इमामबाड़ा बेगमगंज सहित अन्य स्थान पर साफ सफाई, चूना छिड़काव, पानी टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाय जिससे नमाज़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां