पेंशनर्स आक्रोशित, 15 जुलाई को कलेक्ट्रेट में करेंगे धरना-प्रदर्शन


जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स कार्यालय पर जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर श्री सिंह ने पेंशनर्स के मांगों के सम्बन्ध में सदस्यों को अवगत कराते हुए बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित वित्त विधेयक 2025 से पेंशनर्स हितों पर होने वाले नुकसान के क्रम मे केंद्र एवं प्रदेश सरकार को पूर्व में प्रेषित ज्ञापन पर अभी तक सम्यक कार्यवाही नहीं की गयी। इसी के विरोध में प्रदेश संगठन के घोषित कार्यक्रम के अनुसार 15 जुलाई को प्रदेश के सभी जनपदों की तरह जनपद मे पेंशनर्स धरना-प्रदर्शन कर मांगों से सम्बन्धित अनुस्मारक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमन्त्री एवं मुख्यमन्त्री उत्तर प्रदेश सरकार को भेजते हुए शीघ्र पूरी करने की मांग करेंगे।
इसी क्रम में बैठक को सम्बोधित करते हुये राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने सरकार से 8वें वेतन आयोग के गठन से सम्बन्धित भारत सरकार का राजपत्र (गजट नोटीफिकेशन) पेंशनर्स के टर्मस रिफरेन्स का उल्लेख करते हुए शीघ्र जारी करने की मांग किया जिससे पेंशनर्स मे फाइनेंशियल बिल 2025 से उत्पन्न शंका दूर हो सके। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबली यादव, सम्प्रेक्षक राजाश्रय रजक, डीके सिंह, वीवी सिंह, ओंकार मिश्र, कंचन सिंह, कृष्ण कुमार तिवारी, इं. पीके सिंह, राजपति विश्र्वकर्मा, राम प्रताप यादव, केपी सोनकर, चन्द्रशेखर सिंह, रमेश, शम्भूनाथ यादव, नन्द लाल सरोज, भानु प्रताप श्रीवास्तव, शेषनाथ सिंह, हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव, सूर्यबली चौहान, अजय श्रीवास्तव, राम आश्रय प्रजापति, महेन्द्र नाथ  पाठक आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला मन्त्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह