पौधे पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाते है..पूर्व सांसद

पेड़ है तो जीवन है, अपने आस पास अवश्य लगाएं पौधा

सदस्य विधान परिषद ने “एक पेड़ मां के नाम” लगाने की, की अपील

जौनपुर – वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम वर्ष 2025 के अवसर पर मा. विधान परिषद सदस्य जौनपुर श्री बृजेश सिंह (प्रिन्सू) एवं पूर्व सांसद श्री धनन्जय सिंह के द्वारा जिला उद्यान अधिकारी, डॉ. सीमा सिंह राणा की उपस्थिति में लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के अन्तर्गत “एक पेड़ मां के नाम” रोपण किया गया,

.विधान परिषद सदस्य प्रिन्सू सिह ने वृहद वृक्षारोपण के शुभ अवसर पर लोगो द्वारा एक पेड़ माँ के नाम रोपित करने का आह्वान किया, तपश्चात जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में उपस्थित सभी कार्मिको बागवानों एवं कृषको से सरकार द्वारा जनपद में चलाई जा रही योजनाओ पर विस्तृत चर्चा भी की।


इस अवसर पर मा. पूर्व सांसद श्री धनंन्जय सिह द्वारा उपस्थित लोगो को देश को हरा-भरा करने एवं प्रदूषण मुक्त करने में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का आ‌ह्वान किया गया।


जिला उद्यान अधिकारी डा० सीमा सिंह राणा ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी नागरिको से अपनी आस पास अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया।


इस अवसर पर उद्यान विभाग के कार्मिको एवं पार्क में उपस्थित भ्रमणार्थियों एवं आमजनो द्वारा सक्रिय रूप से भाग लिया गया, उपस्थिति लोगो को जिला उद्यान अधिकारी द्वारा पुनः अवगत कराया गया की राजकीय पौधशाला पालीटेक्निक एवं राजकीय पौधशाला बक्शा में किसी कार्य दिवस में वृक्षारोपण हेतु निःशुल्क पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां