विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित


जौनपुर। विश्व कौशल दिवस पर हुनरमन्दों द्वारा लगाये गये स्टॉल में उनके द्वारा बनाये गये उत्पादों को देखकर अब विश्वास हो गया है कि प्रधानमंत्री जी का विकसित भारत का सपना जरूर पूरा होगा। उक्त बातें मंगलवार को राजकीय आईटीआई परिसर शाहगंज में आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस लगायी गयी प्रदर्शनी व सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुई खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
उन्होंने आगे कहा कि पहले जिन टेक्निकल जानकारी को सीखने के लिये बच्चों को बाहर जाना पड़ता था, वह अब उनके जनपद में ही सिखाई जा रही है जिसका ट्रेनिंग के बाद युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं। जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मनीष पॉल ने बताया कि कौशल दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष 15जुलाई को किया जाता है। आज जिन बच्चों ने स्टाल लगाकर अपने उत्पादों को यहां पर रखा है, निश्चित ही वे सराहनीय हैं। भविष्य में हमे जून माह से ही कौशल दिवस के आयोजन की तैयारी शुरू कर देनी चाहिये। इस दौरान जनपद में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाता के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो ट्रेनिंग पार्टनर उद्योग विकास संस्थान व हाइजेनबर्ग अपेरल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कौशल विकास मिशन व आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल रूप से रोजगार से जुड़े युवाओ को स्किल यूथ आइकॉन सम्मान से दिया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर अनूप पांडेय, डीडीयूजीकेवाई के जिला प्रबन्धक प्रभात पाण्डेय, प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के राजीव पाठक, आईटीआई स्टाफ सभाजीत यादव, सौरभ कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव तमाम युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां