विश्व युवा कौशल दिवस पर प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर – विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर हुनरमंदों द्वारा लगाये गए स्टॉल में उनके द्वारा बनाये गए उत्पादों को देखकर अब विश्वास हो गया है कि मा० प्रधानमंत्री जी का विकसित भारत का सपना जरूर पूरा होगा। उक्त बातें मंगलवार को राजकीय आईटीआई परिसर शाहगंज में आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर लगाई गई प्रदर्शनी व सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुई खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
उन्होंने कहा कि पहले जिन टेक्निकल जानकारी को सीखने के लिए बच्चो को बाहर जाना पड़ता था, वह अब उनके जनपद में ही सिखाई जा रही हैं।जिसका ट्रेनिंग के बाद युवा आत्मनिर्भर बन रहे हैं।
जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन मनीष पॉल ने बताया कि कौशल दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष 15 जुलाई को किया जाता है।आज जिन बच्चों ने स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों को यहां पर रखा है, निश्चित ही वे सराहनीय हैं।भविष्य में हमे जून माह से ही कौशल दिवस के आयोजन की तैयारी शुरू कर देनी चाहिये।
इस अवसर पर जनपद में कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षण प्रदाता के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो ट्रेनिंग पार्टनर उद्योग विकास संस्थान व हाइजेनबर्ग अपेरल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कौशल विकास मिशन व आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल रूप से रोजगार से जुड़े युवाओ को स्किल यूथ आइकॉन सम्मान से दिया गया। इस अवसर पर छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर अनूप पांडेय, डीडीयूजीकेवाई के जिला प्रबन्धक प्रभात पांडेय, प्रशिक्षण प्रदाता उद्योग विकास संस्थान के राजीव पाठक, आईटीआई स्टाफ सभाजीत यादव, सौरभ कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव सहित छात्र, छात्राएं व युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न