सेवा भारती जौनपुर की जिला इकाई का हुआ गठन


नारी स्वावलम्बन केन्द्र का किया गया शुभारम्भ
जौनपुर। सेवा भारती जौनपुर की बैठक सिविल लाइंस स्थित खरका सेवा बस्ती पक्का पोखरा पर हुई जहां सेवा भारती की जिला इकाई के दायित्वों की घोषणा की गयी। साथ ही आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर महिलाओं एवं युवतियों के आर्थिक स्वालम्बन हेतु अनवरत चलने वाले महारानी लक्ष्मी बाई नारी स्वावलंबन केन्द्र का शुभारम्भ किया गया जहां जरूरतमन्दों को निःशुल्क सिलाई कार्य का पूर्ण प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि काशी प्रान्त सेवा भारती महामंत्री इं. जियुत राम विश्वकर्मा, जिला संघचालक डा. सुभाष सिंह, काशी प्रान्त सह सेवा प्रमुख पवन जी, विभागाध्यक्ष डा. तेज सिंह, सेवा भारती अध्यक्ष अनिल गुप्ता, विभाग सेवा प्रमुख डा. वेद प्रकाश सहित संस्था के तमाम लोगों ने मां भारती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात विधिवत पूजा—अर्चना करके महारानी लक्ष्मी बाई नारी स्वावलम्बन केन्द्र के सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया।
इस मौके पर जिला संघ चालक ने सेवा भारती की जिला इकाई के कार्यकारिणी की घोषणा किया जहां संरक्षक डा. विनोद कनौजिया, अखिलेश पाण्डेय, उपाध्यक्ष विनीत सेठ, डा. राजकुमार सोनी, मंत्री नरेन्द्र पाठक, शिक्षक संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष सुजीत अग्रहरि सीए, महिला प्रमुख स्वप्निल सिंह, सुचिता सिंह, किशोरी विकास प्रमुख मीना यादव, सुषमा श्रीवास्तव, वैभव श्री प्रमुख दिलीप सिंह, किरण सिंह, शिक्षा आयाम प्रमुख अर्चना सिंह, डा. मनीष गुप्ता पूर्वांचल विश्वविद्यालय, स्वास्थ्य आयाम प्रमुख डा. बृजेश कनौजिया, डा. पवन चौरसिया, स्वावलम्बन आयाम दीपक सिंह, ओमित साहू, सामाजिक आयाम प्रमुख डा. राजेश कुमार, सिद्धार्थ सिंह, ओम प्रकाश मौर्य, प्रचार प्रमुख प्रकाश सिंह, सुधीर सिंह, रामचन्द्र मधुकर श्रीमाली, सम्पर्क प्रमुख आनन्द मिश्र, रेखा तिवारी, सुजीत गुप्ता, आपदा प्रबन्धन प्रमुख रजनीश शर्मा, डा. राजेश मौर्य, सुपोषण आयाम प्रमुख डा. संजीव पाण्डेय, डा. रश्मि मौर्य आदि के दायित्व की घोषणा की गयी।
इसी क्रम में विभागध्यक्ष डा. तेज सिंह ने सेवा बस्ती खरका स्थित महारानी लक्ष्मीबाई नारी स्वावलम्बन केन्द्र के उद्देश्य एवं इस सिलाई प्रशिक्षण कार्यशाला की योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही स्वावलम्बन कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अरुण सिन्हा एवं प्रशिक्षिका कंचन विश्वकर्मा के प्रयासों की प्रशंसा किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री देवेश गुप्ता ने किया। विभाग महामंत्री रोहित जी ने उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर जिला बाल्य कार्य प्रमुख नारायण दास, वन्दना सरकार, सखी वेलफेयर की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, प्रशिक्षिका कंचन विश्वकर्मा, स्वालम्बन केन्द्र संयोजक एडवोकेट अरुण सिन्हा, जिला सेवा प्रमुख राजीव सिंह, नवनीत, नीलेश सिंह, धर्मेन्द्र निषाद सहित आनन्द शाखा के तमाम स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां