फर्जी अधिवक्ताओं पर कसने लगा शिकंजा, सुरेन्द्र कुमार प्रजापति बने जांच समिति के अध्यक्ष

जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में सक्रिय फर्जी अधिवक्ताओं के खिलाफ अब सख्ती शुरू होने जा रही है। अनुशासन समिति के सचिव एवं पूर्व ऑडिटर सुरेन्द्र कुमार प्रजापति एडवोकेट को बार एसोसिएशन ने जांच समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें अपनी टीम गठित कर शीघ्र जांच प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

बार की इस सख्त कार्रवाई की घोषणा होते ही फर्जी अधिवक्ताओं में हड़कंप मच गया है। नवनियुक्त अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रजापति ने स्पष्ट रूप से कहा है कि फर्जीवाड़ा कर न्यायालय परिसर में सक्रिय रहने वाले लोग अब सावधान हो जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे लोग तुरंत परिसर छोड़ दें, अन्यथा जेल की हवा खाने को तैयार रहें।

उन्होंने कहा कि जांच निष्पक्ष एवं सख्ती से की जाएगी, जिससे आम जनता और असली अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि फर्जी अधिवक्ताओं द्वारा आम लोगों से धन उगाही व शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नवनियुक्त अध्यक्ष ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि जिस जिम्मेदारी के साथ उन्हें यह पद सौंपा गया है, वे पूर्ण निष्ठा से उसका निर्वहन करेंगे।

बधाइयों का लगा तांता

बधाइयों का लगा तांता

सुरेन्द्र कुमार प्रजापति को नई जिम्मेदारी मिलने पर अधिवक्ता जगत से उन्हें ढेरों बधाइयाँ और शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं।

बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से तेजबहादुर सिंह (पूर्व अध्यक्ष), ब्रजनाथ पाठक (पूर्व अध्यक्ष), राधेश्याम विश्वकर्मा, गौरीशंकर मिश्र (पूर्व मंत्री), विकलेश प्रजापति, शेषनाथ सिंह, अजीत सिंह, मृदुल यादव, हिमांशु श्रीवास्तव, अवधेश सिंह (पूर्व मंत्री), दिनेश कुमार, अजय निषाद, राजबहादुर प्रजापति, अरुण प्रजापति (पूर्व उपाध्यक्ष), जितेन्द्र नाथ उपाध्याय (पूर्व अध्यक्ष), कमलेश अग्रहरी, ओमप्रकाश पाल (पूर्व संयुक्त मंत्री), उष्मान अली (संयुक्त मंत्री) सहित अन्य अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां