राष्ट्र निर्माता सरदार पटेल पर अभद्र टिप्पणी करने वाली सांसद पर हो कार्यवाही :अरविन्द पटेल

जौनपुर-जिला मुख्यालय पर सरदार सेना सामाजिक संगठन के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल के नेतृत्व में तीन सुत्रीय पुलिस अधीक्षक को नामित ज्ञापन अतरिक्त एसडीएम नवीन सिंह को सौंपा गया।इस दौरान जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा की भाजपा सांसद सुश्री कंगना रनौत द्वारा राष्ट्र निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर किये गये अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की सम्बन्ध में मांग किया।कि भाजपा सांसद कंगना रनौत के द्वारा राष्ट्र निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल पर अभद्र टिप्पणी करते हुए एक साक्षात्कार में यह कहा कि सरदार पटेल को अंग्रेजी नहीं आती थी इस लिए प्रधानमंत्री नहीं बन पाये। यह राष्ट्र निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर हमला है।

राष्ट्र निर्माता पर हमला मतलब सीधे देश पर हमला माना जाना चाहिए,जिसके कारण देश भर के करोड़ों सरदार पटेल समर्थकों एवं राष्ट्र प्रेमियों को आघात लगा है। इस लिए सरदार सेना परिवार भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के साथ निम्नवत् मांग करता है।

1-राष्ट्र निर्माता लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाली भाजपा सांसद कंगना रनौत के खिलाफ तत्काल राष्ट्र द्रोह की धारा में एफआईआर दर्ज किया जाए।
2-भाजपा के सांसद कंगना रनौत के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी में कार्यवाही किया जाए।
3-भाजपा सांसद कंगना रनौत को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान दीपक विश्वकर्मा ,रविशंकर यदुवंशी, अमर बहादुर चौहान, सत्यपाल यादव,वृजेन्द्र पटेल,राजकुमार पटेल, सतीश विश्कर्मा,संदीप गिरी,विपिन पटेल,अजय वर्मा, रवि प्रकाश पटेल, अमन गौतम, अवधेश मौर्य, शेखर चौहान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां