प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम काशी प्रान्त का ‘अभ्यास वर्ग’ जौनपुर में सम्पन्न


युवा चेतना और राष्ट्र निर्माण के लिये हुआ वैचारिक संवाद
सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी भवन स्थित इन्क्यूबेशन सेंटर में तक प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम, काशी प्रांत द्वारा आयोजित प्रांत अभ्यास वर्ग में युवाओं के वैचारिक सशक्तिकरण, राष्ट्र निर्माण और संगठनात्मक विस्तार हेतु कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए प्रांत संयोजक डॉ. शेखर गुप्त ने बताया कि इस कार्यशाला में काशी प्रान्त के सभी 13 जिलों से 123 प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी सहित अन्य लोग सहभागिता कर रहे हैं। इस अभ्यास वर्ग का आयोजन युवाओं को वैचारिक रूप से सजग बनाने और भारत के गौरवमयी अतीत को पुनर्जीवित करने के लिए युवाओं को उनके दायित्वों का बोध कराने तथा उन्हें साहित्य के अध्ययन, शोध और संवाद पर कार्य करने के लिए मार्गदर्शन हेतु किया गया है।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र की अध्यक्षता प्रज्ञा प्रवाह प्रचार आयाम के प्रान्त संयोजक प्रो. मनोज मिश्र ने किया। इस सत्र के मुख्य वक्ता ईशान जोशी अखिल भारतीय संयोजक (प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम) रहे। उन्होंने कहा, “युवा वर्ग स्वाध्याय, संस्कार एवं संवाद के माध्यम से देश के वैचारिक उत्थान में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।” सत्र के दूसरे वक्ता प्रो. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने “सोशल मीडिया का उपयोग, युवाओं के संदर्भ में” विषय पर वक्तव्य देते हुए कहा कि “यदि युवा सोशल मीडिया को सही दिशा में प्रयोग करें तो यह वैचारिक उन्नयन का सशक्त माध्यम बन सकता है।” प्रथम सत्र का संचालन युवा आयाम प्रान्त सह संयोजक शनि शर्मा भट्ट ने किया।
द्वितीय सत्र में ‘भारतीय शोध दृष्टि’ और ‘संस्कृतिनिष्ठ राष्ट्र की संकल्पना’ जैसे विषयों पर संवाद हुआ। सत्र की अध्यक्षता युवा वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार एवं संचालन अर्चना सिंह ने किया। द्वितीय सत्र के वक्ता प्रो. अविनाश पाथर्डिकर और प्रो. आर.एन. त्रिपाठी ने भारतीय ज्ञान परंपरा के शोध दृष्टिकोण एवं सांस्कृतिक चेतना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “राष्ट्र की आत्मा से जुड़े शोध ही भारत को दिशा प्रदान कर सकते हैं।”
तृतीय सत्र की अध्यक्षता संतोष सिंह (मंडल संयोजक प्रज्ञा प्रवाह विंध्यवासिनी मंडल) ने की। इस सत्र के मुख्य वक्ता भगवती प्रसाद राघव (पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र संयोजक प्रज्ञा प्रवाह) रहे। उन्होंने कहा, “युवा आयाम संगठन की ऊर्जा हैं और अभ्यास वर्गों के माध्यम से ही विचारों को कार्य में परिणत किया जा सकता है। उन्होंने युवा आयाम को उनके जिम्मेदारियों से परिचित कराया और उन्हें उदेश्य की प्राप्ति के लिए अध्ययन केंद्र, पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम एवं शोध केंद्र जैसे कार्यों को अनवरत रूप से करते रहने का सुझाव दिया।”
कार्यक्रम के समापन उद्बोधन में प्रज्ञा प्रवाह की केंद्रीय टोली के सदस्य और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक रामाशीष जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, “युवाओं को अध्ययन के माध्यम से अपने ‘स्व’ का बोध करना चाहिए। जब स्व का जागरण होता है तभी राष्ट्र का जागरण संभव है। भारत की आत्मा को समझकर ही हम सही दिशा में कार्य कर सकते हैं।” इस सत्र का संचालन अनुरुद्ध त्रिपाठी जी ने किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं का परिचय डॉ. कीर्ति सिंह, मंडल सह संयोजक (प्रज्ञा प्रवाह विंध्यवासिनी मंडल) ने दिया एवं स्वागत-सम्मान की भूमिका संतोष त्रिपाठी (प्रांत सह संयोजक प्रज्ञा प्रवाह काशी प्रांत) ने निभाई। धन्यवाद ज्ञापन प्रांत समन्वयक डॉ. शांतनु सौरभ ने प्रस्तुत किया। इस दौरान प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम प्रान्त सह संयोजक शनि शर्मा भट्ट ने कहा कि प्रज्ञा प्रवाह के वैचारिक आंदोलन को आगे बढ़ाने एवं उदेश्य की प्राप्ति के लिए युवाओं के मार्गदर्शन हेतु इस तरह के प्रांतीय युवा अभ्यास वर्ग का आयोजन प्रत्येक वर्ष होता रहेगा।
इस अवसर पर मड़ियाहूं पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो एसके पाठक, मनोज तिवारी, डॉ विशाल सिंह, डॉ नितेश जायसवाल, डॉ प्रदीप यादव, डॉ मनीष सिंह, डॉ अमितेश सिंह, डॉ अंजनी मिश्र, शिवांश त्रिपाठी समेत काशी प्रान्त के विभिन्न जिलों से सहायक प्राध्यापक, शोधार्थी, विद्यार्थी सहित तमाम अध्ययनरत युवा उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां