डीएम की अध्यक्षता में जिला ओटीडी सेल की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई संपन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला ओटीडी सेल की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।
बैठक में शासन के द्वारा राज्य की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर (ओटीडी) बनाए जाने के लिए जनपद स्तर पर किये जा रहे प्रयासों निवेश संवर्धन, अवस्थापना सुविधाओं का विकास, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा, विनिर्माण, स्टार्ट-अप और कृषि एवं संवर्गीय सेवाएं आदि विभिन्न क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया। इसके लिए जिलाधिकारी ने इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया और कहा कि वन ट्रिलियन सेल शासन की महत्वपूर्ण योजना है। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन बनाने हेतु 2029 तक लक्ष्य रखा गया है।


ओटीडी सेल द्वारा नियमित समीक्षा के लिए प्रमुख इंडिकेटर है- प्राथमिक खंड (कृषि, पशुधन, वानिकी एवं मत्स्यन) द्वितीयक खंड (विनिर्माण, विद्युत, गैस तथा निर्माण), तृतीयक खंड (व्यापार, होटल, परिवहन,वित्तीय सेवाएं आदि) है।


उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित योजना तैयार किए जाने तथा निर्गत निर्देशों/उपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिए विभाग से नियमित समीक्षा करने को कहा। कहा कि इसके लक्ष्य, सुझाव एवं रणनीतियां तैयार करने की कार्रवाई करें।

सभी अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्यवाही करते हुए प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी को अगली बैठक से पूर्व आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरुण यादव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती