हरियाली तीज के अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार भव्य कार्यक्रम हुआ आयोजित

जौनपुर में हरियाली तीज के अवसर पर अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार द्वारा शहर के एक लॉन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर माँ कंकेश्वरी नंदगिरी ने किया। उन्होंने भगवान शिव, पार्वती और गणेश जी की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर सभी सुहागन महिलाओं ने हरे रंग के वस्त्र और हरी चूड़ियां पहनकर श्रृंगार किया। महिलाओं ने भोले बाबा के गीत गाकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। ट्रस्ट द्वारा सभी महिलाओं को पान खिलाकर पुरानी परंपरा का निर्वहन किया गया, जो वर्तमान समय में विलुप्त होती जा रही है।

इस वर्ष का हरियाली तीज कार्यक्रम विशेष रहा। ट्रस्ट परिवार की महिलाओं के साथ-साथ कंकेश्वरी नंदगिरी के नेतृत्व में किन्नर समाज का एक समूह भी सुहागिनों के साथ शामिल हुआ। ट्रस्ट परिवार ने कंकेश्वरी नंदगिरी के हाथों से सभी महिलाओं को सुहाग का सामान उपहार स्वरूप प्रदान किया।

महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी ने अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष उर्वशी सिंह की सराहना की।

उन्होंने कहा कि उर्वशी सिंह किन्नर समाज के लिए शौचालय की मांग, घर-घर जाकर रजिस्ट्रेशन कराना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में पूरा किन्नर समाज ट्रस्ट परिवार के साथ खड़ा रहेगा।

कार्यक्रम में सभी सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, बिंदी, मेहंदी और चूड़ियां देकर आशीर्वाद दिया गया।

महिलाओं ने विभिन्न खेलों का आनंद लिया। झूला झूलने के साथ-साथ तरह-तरह के मिठाई और खाने-पीने के व्यंजनों का भी आनंद लिया।

कार्यक्रम में शहर की सामाजिक, राजनीतिक, शिक्षक, डॉक्टर और व्यापारी वर्ग की महिलाएं उपस्थित रहीं। इनमें डॉ. विजय लक्ष्मी पटेल, डॉ. सुष्मिता सिंह, डॉ. पूजा यादव, डॉ. स्वाति यादव, डॉ. तुलिका मौर्य, डॉ. श्वेता गुप्ता, सबिता गुप्ता, कंचन सिंह, राधिका सिंह, मीरा अग्रहरी और अर्चना सिंह शामिल क्षमा सिंह किन्नर समाज से पायल, डॉली जोशी, किरण और शालू सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न