69 लाख की तीन सड़क परियोजना का किया गया शिलान्यास – गिरीशचंद्र यादव राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार)

जौनपुर – रविवार को राज्यमंत्री
(स्वतन्त्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण विभाग उ0 प्र0 गिरीश चन्द्र यादव जी ने मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित / मलिन बस्ती विकास योजना के अंतर्गत रूपए 69 लाख की लागत की तीन सड़क परियोजना का शिलान्यास किया।


जिन सड़कों का शिलान्यास किया उसमें प्रमुख रूप से मोहल्ला कालीकुती में मैहर देवी ओलंदगंज मार्ग पर मंशा देवी मंदिर के सामने से परमानतपुर हरिजन बस्ती तक नाली व इंटरलॉकिंग का निर्माण कार्य अनुमानित लागत रूo 25.03 लाख, वार्ड रामनगर में मेन रोड महिला थाने के सामने से भगौती कालोनी सुभाष गौड़ के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली का निर्माण कार्य अनुमानित लागत रूo 21.85 लाख, वार्ड रामनगर में भागोती कालोनी में भगवान दास के घर से भैयालाल सोनकर के मकान तक इंटरलॉकिंग व नाली निर्माण कार्य अनुमानित लागत रूo 22.29 लाख है।


शिलान्यास के दौरान मा0 राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, यदि आपको लगता है कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही हो रही है अथवा मानक के अनुरूप निर्माण कार्य नहीं हो रहा है तो उसकी जानकारी आप हमें दीजिए, संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


शिलान्यास के दौरान प्रमुख रूप से ओपी नेता, मनीष श्रीवास्तव, सरस गौन, जयविजय सोनकर, मण्डल अध्यक्ष कमलेश निषाद, सभासद सीपीन सिंह, दीपक मिश्रा, सरोज सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न