बोल बम के नारों से गूंज उठा खेतासराय ,कांवरिया संघ ने निकाली भव्य शोभायात्रा


खेतासराय, जौनपुर। सावन के पवित्र माह में स्थानीय संकट मोचन हनुमान मंदिर से बाबा बर्फानी ग्रुप कांवरिया संघ द्वारा भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। “बोल बम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। श्रद्धालुओं की लंबी कतार के साथ जुलूस नगर भ्रमण करते हुए बाबा धाम बेलवाई जलाभिषेक हेतु रवाना हुआ।


इस दौरान भक्तों के चेहरों पर उत्साह और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकले जुलूस का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। यात्रा का नेतृत्व विवेक मोदनवाल व राविन्श गुप्ता ने किया। भक्तों ने बाबा भोलेनाथ का जयघोष करते हुए क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्थानीय लोगों ने काफी सहयोग किया।


शोभायात्रा में गजनेदर पाण्डेय, संजय विश्वकर्मा, जगदम्बा पांडेय, शांति भूषण मिश्रा, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, शुभम साहू, धर्मराज मोदनवाल, आदर्श श्रीवास्तव, कृष्ण मौर्य, ओम प्रकाश गुप्ता सहित तमाम लोग प्रमुख रहे। वहीं इस पावन अवसर पर आये सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति मनीष गुप्ता ने आभार प्रकट किया।
002

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां