सैनिकों की कलाई पर बांधा रक्षा डोर, बार्डर पर तैनात वीर सैनिकों को भेजी राखी

सैनिकों की कलाई पर बांधा रक्षा डोर, बार्डर पर तैनात वीर सैनिकों को भेजी राखी*

*लायन्स क्लब जौनपुर मेन ने सैनिकों के साथ मनाया रक्षा बंधन, देश की सीमा पर तैनात वीर जवानों को भेजी राखी*

      लायन्स क्लब जौनपुर मेन द्वारा सैनिकों के साथ रक्षा बंधन पर्व मनाया और देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों को राखियाँ भेजकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया है। लायन्स क्लब द्वारा 98 बटालियन एनसीसी आफिस प्रांगण मे आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सैनिकों को यह एहसास दिलाना है कि देशवासी उनके बलिदान को सम्मान के साथ याद रखते हैं।

 लायन्स क्लब की महिलाओं ने वीर जवानों की कलाई पर राखी बांध उनके दीर्घायु, उनकी सुरक्षा और कुशलता की कामना की। जवानों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प जताया। कहा कि सीमाओं के साथ ही बहनों की रक्षा के लिए वह लोग तैयार हैं। कहा कि वीर जवान बहनों की रक्षा के लिए हर चुनौती से निपटने के लिए तत्पर रहते हैं।

    इस अवसर पर कर्नल आलोक सिंह धर्मराज कमांडेंट ने इस भावनात्मक पहल की सराहना की है। उन्होंने इसे देशवासियों के स्नेह और एकजुटता का प्रतीक बताया।

  डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि हमारे देश के सैनिक हर दिन अपनी जान की बाजी लगाकर हमें सुरक्षित रखते हैं। त्योहारों पर जब हम अपने परिवार के साथ होते हैं, तब वे सरहद पर तैनात रहते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन पर उन्हें राखी व शुभकामनाएं भेजना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव है। ये संदेश उन्हें यह एहसास दिलाते हैं कि पूरा देश उनके साथ है।

   ज्योति कपूर ने कहा की “रक्षाबंधन का पर्व हमारे सैनिकों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। “देश के वीर सैनिक सरहद की सुरक्षा में अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर तैनात रहते है। जो रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं लौट पाते है । इस पहल के माध्यम से उन्हें न केवल परिवार से जुड़ाव का अहसास होता है।बल्कि उन्हें और ज्यादा आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का अहसास कराता है। 

   सुबेदार मेजर कृष्ण पाल सिंह ने कहा कि सैनिकों के साथ रक्षा बंधन मनाना, देश के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को दर्शाता है, और यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जब नागरिक अपने सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं।

 इसके पूर्व संस्थाध्यक्ष राजेश राज गुप्ता ने लोगों का स्वागत किया। 

 इस अवसर पर सचिव योगेश साहू, कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह, पूजा त्रिपाठी, हेमा श्रीवास्तव, रविन्द्र कालरा, प्रीति गुप्ता, रविन्द्र कौर, डॉ प्रकाशनी अग्रहरी, आरूषी मौर्य, सुबेदार नेहाल सिंह थापा, सुबेदार बलबीर सिंह, नायब सुबेदार प्रदीप बरिहा, परमजीत सिंह, राम कुमार साहू, डॉ सुशील अग्रहरी, वीरेंद्र मौर्य सहित अन्य सैनिक आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह