पर ड्राप मोर क्राप (माइक्रोइरीगेशन) योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जौनपुर – जिला उद्यान अधिकारी डा० सीमा सिंह राणा ने अवगत कराया है कि 05 अगस्त 2025 को पर ड्राप मोर क्राप (माइक्रोइरीगेशन) योजनान्तर्गत एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा मे किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभाग द्वारा संचालित योजना ‘‘पर ड्राप मोर क्राप’’ योजना के बारे मे विस्तार से जानकारी दी गयी। योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभाग को 2065 हेक्टेयर के लक्ष्य प्राप्त हुए है। योजनान्तर्गत ड्रिप व मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई सयन्त्र की स्थापना पर लघु सीमान्त कृषक को 90 प्रतिशत व पोर्टेबल स्प्रिंकलर, रेनगन पर 75 प्रतिशत तक अनुदान की सुविधा उपलब्ध है। मिनी व ड्रिप सिंचाई पद्धति अपनाकर श्रम की बचत, पानी की बचत कर उत्पादन बढाकर किसान अपनी आय को बढा सकते है।
किसान भाइयों से अनुरोध है कि वे इस वैज्ञानिक विधि को अपनाएं और अपनी फसल को सुरक्षित व लाभकारी बनाएं।
योजना का लाभ प्रथम आवक प्रथम पावक के आधार पर दिया जायेगा। कृषको से अपील है कि आनलाइन upmip पोर्टल पर पंजीयन कराये अथवा अधिक जानकारी हेतु कार्यालय मे सम्पर्क कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते है।
कार्यक्रम में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ० सुरेश कुमार कन्नौजिया, द्वारा वैज्ञानिक विधि से मशरूम की खेती तथा हाईटेक नर्सरी से पौध बुक करने सम्बन्धित जानकारी दी गयी।
डा० राजीव कुमार सिंह द्वारा नवीन वैज्ञनिक तकनीकी के माध्यम से सब्जी की खेती, डा० श्रीमती प्रगति यादव डा० रूपेश सिह द्वारा कीट एवं रोग से बचाव के विषय मे विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस अवसर पर राजकुमार सिंह, प्रभारी योजना सहित सम्मानित कृषक एवं आगन्तुक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां