मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड शिविर 21 व 22 अगस्त को लखनऊ में

जौनपुर – सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ ने राज्य के पत्रकारों के लिए विशेष सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग के अनुसार स्टेट हेल्थ एजेंसी (साची) द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए आयुष्मान कार्ड जारी करने एवं संशोधन कराने के लिए दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 21 व 22 अगस्त 2025 क्रमशः गुरुवार एवं शुक्रवार को आयोजित होगा।
अपर निदेशक सूचना ने सभी जिलों के उप निदेशक, सहायक निदेशक एवं जिला सूचना अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों के मान्यता प्राप्त पत्रकारों को इस शिविर की जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि वे निर्धारित तिथियों में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा ले या उसमें आवश्यक संशोधन करवा सकें साथ ही यदि उनके आयुष्मान कार्ड में किसी प्रकार की कोई त्रुटि या संशोधन होना है तो वह इस शिविर में प्रतिभाग कर लाभ उठा सकते हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां