जौनपुर- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में मीडिया के क्षेत्र  में रोजगार के अवसर और चुनौतियां  विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया

जौनपुर- वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में मीडिया के क्षेत्र  में रोजगार के अवसर और चुनौतियां  विषयक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया । व्याख्यान में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ के पत्रकारिता विभाग के शिक्षक डॉ. अरविन्द कुमार   सिंह ने अपनी बात रखी.उन्होंने कहा कि एआई के आविष्कार से मीडिया क्षेत्र में अब तक कई बदलाव देखे गए हैं और भविष्य में भी और नई संभावनाएं देखने की उम्मीद है. बहुत सारे काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से मिनटों में हो जा रहे है. इस तकनीकी के भी बेहतर इस्तेमाल को भी सीखने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में तकनीकी का दखल दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. फिर भी मानव के बिना कोई कार्य संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक से लेकर संचार के विविध क्षेत्रों में रोजगार की संभावनाएं है. अपने भविष्य के लिए स्वयं प्राथमिकता  तय करनी होगी. विभागाध्यक्ष प्रो. मनोज मिश्र ने कहा कि मीडिया के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं है.  मीडिया उद्योग में कई क्षेत्र होते हैं जैसे कि पत्रकारिता, टेलीविजन, रेडियो, डिजिटल मीडिया, फिल्म उद्योग. इनमें कार्य करने वालों के सामाजिक उत्तरदायित्व है जिसके कारण पत्रकारिता का पेशा अन्य से अलग है और समाज में पत्रकारिता करने वालों को सम्मान के साथ देखा जाता है.कार्यक्रम का संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया.  इस अवसर पर डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ चन्दन सिंह, पंकज सिंह, राहुल गुप्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें.

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां