जौनपुर -सांसद प्रत्याशी अशोक सिंह के सम्मान में उनकी धर्म पत्नी अब चुनाव प्रचार में

मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं, किसान का बेटा हू, राष्ट्रीय अध्यक्ष /जौनपुर सांसद प्रत्याशी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा संसदीय क्षॆत्र से सांसद प्रत्याशी अशोक सिंह के सम्मान में उनकी धर्म पत्नी भी अब चुनाव प्रचार में उतर चुकी है। उनकी पत्नी ने शाहगंज के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विपक्षी लोग मेरे पति की लोकप्रियता से डरे है इस लिए मेरे पति को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने संसदीय.क्षेत्र के शाहगंज में कई जगह जाकर मतदाताओ से जनसंपर्क भी किया और अपने पति के लिए वोट की अपील की। वही जिला मुख्यालय पर अशोक सिंह ने पत्रकार वार्ता की ।

उन्होंने कहा कि भाजपा व कृपा शंकर सिंह की गुंडई का जवाब जनता देगी। हमे चुनाव लड़ने से रोका और परेशान किया जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए भावुक होते हुए अशोक सिंह रोने लगे।उन्होंने कहा कि मैं क्षत्रिय हूं भगवान राम का वंशज हूं कभी नहीं झुकूंगा। मैं मर जाऊंगा लेकिन झुकूंगा नहीं। सिंह ने कहा कि हमें पुलिस के द्वारा परेशान किया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी नहीं चाहते की निष्पक्ष चुनाव हो। उन्होने व्यथित भाव से कहा की सत्ता पक्ष के प्रत्याशी अपने प्रभाव के चलते सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर संविधान मे प्रदत्त लोकतांत्रिक व्यवस्थाओ का हनन करने पर आमदा है। फिलहाल इसका जबाब उन्हे जौनपुर क्षेत्र के प्रबुदध.मतदाता ,25 मई को दे देगी।

  • Related Posts

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता लालती देवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

    सिकरारा (जौनपुर): पूर्व सांसद धनंजय सिंह की माता समाज सेविका लालती देवी की 23वीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव बंसफ़ा में गुरुवार श्रद्धांजलि देने…

    Continue reading
    जौनपुर – डीएम के कड़े तेवर, खुटहन के हसनपुर में सरकारी जमीन पर से हटाया गया अवैध अतिक्रमण

    डीएम ने बार- संघ से की अपील, शिकायतों को संज्ञान में लाएं, निस्तारण की प्रक्रिया तक रखे सब्र जौनपुर 11 जून,—- जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह