मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नई पहल थर्ड जेंडर के माध्यम से मतदाता जागरूकता ,थर्ड जेंडर ने गीत-घर आजा परदेसी, तेरा वोट बुलाए रे, सहित कई गीत गाकर मतदान हेतु किया प्रेरित

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में लगातार मतदाता जागरुकता अभियान चल रहा है। इसी कड़ी में नई पहल करते हुए जौनपुर के लिए थर्ड जेंडर काजल किन्नर को स्वीप आईकॉन बनाया गया है। जो अपनी टीम के साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक कर रही हैं। मतदाताओं के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए इनके माध्यम से सभी का ध्यान आकर्षित किया गया है। चुनाव डिस्ट्रिक्ट आइकॉन बनने के बाद काजल किन्नर, चांदनी किन्नर व रानी किन्नर अपनी टीम के साथ बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। ये किन्नर टीम घर-घर पहुंचकर महिला, पुरुष, दिव्यांग सहित सभी लोगों को मतदान करने के लिये जागरूक कर रही हैं। इसके साथ ही पहली बार वोटिंग के लिए उत्साहित युवाओं को भी प्रेरित कर रही है। सोमवार को जनक कुमारी इन्टर कालेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उक्त किन्नर टीम द्वारा अपने अन्दाज मे कई गीत गाकर व नृत्य करते हुए लोगों को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। गीत के बोल- घर आजा परदेसी- तेरा वोट बुलाये रे। जागो रे जागो मतदाता। ले तो आए हो हमें सपनो के गाँव में। तुम आये तो आया मुझे याद, गली में आज चांद निकला आदि गाने गाकर सभी को वोट करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट आइकॉन काजल किन्नर ने सभी लोगों को मतदान करने के लिये प्रोत्साहित करते हुए समझाया कि मतदान के दिन सबसे पहले वे सभी अपने बूथ पहुंचें, साथ ही एक सच्चे भारतीय नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए वोट जरूर करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए उन्हें आइकॉन बनाया गया है, इससे वो काफी उत्साहित हैं और उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। इसलिए लोगों को मतदान करने के लिये जागरूक कर रही हैं, सभी लोग उनका सहयोग भी कर रहे हैं। चांदनी किन्नर ने कहा कि हम लोग शादी वाले घरो व जिनके घर बच्चे पैदा हुए हैं व अन्य घरों में जा रहे हैं शुभकामनाएं देते हैं और लोगों को मतदान के लिये जागरुक कर रहे हैं, और सभी लोगो को वोट करने के लिए भी कह रहे है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील किया कि 25 मई को अपना वोट जरुर करें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल ने उपस्थित लोगों को मतदान की शपथ दिलाई और कहा कि महिला, पुरुष, तृतीय लिंग व दिव्यांग सहित सभी मतदाता हमारे लोकतंत्र की ताकत है। मतदाता जागरूकता में आप लोगो का योगदान निश्चित रूप से हर वर्ग के मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करेगा। आभार प्रधानाचार्य डा0 जंगबहादुर सिंह ने व संचालन जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। इस अवसर पर शिवानी किन्नर, करीना किन्नर, विपनेश श्रीवास्तव, बृजेन्द्र प्रसाद व अभिषेक, सहित शिक्षक, शिक्षिकाएं छात्र, छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां