जौनपुर -मिशन शक्ति टीम द्वारा नवरात्रि में महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक मुशीबत में शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबरों को उपयोग करने के विषय मे बताया

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन हेतु संचालित मिशन शक्ति के अंतर्गत श्री मान पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में मिशन शक्ति की प्रभारी उपनिरीक्षक पुष्पा भारती के नेतृत्व में व्यापाक जागरूकता अभियान चलाया गया।मिशन शक्ति की टीम ने नवरात्रि मेले में चौकियां धाम और शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में आये हुए महिलाओं बालिकाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा किसी भी तरह के उत्पीड़न या अपराध की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के साथ साथ टीम ने महिलाओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, छेड़खानी और बाल अपराध जैसी समस्याओं के प्रति सतर्क रहने की अपील की।

पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर महिलाएं बिना घबराए पुलिस की सहायता ले सकती हैं। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित पम्पलेट बाटा।,बालिकाओं को गुडटच,और बैडटच के विषय मे बताते हुए शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनका आवश्यकता पड़ने पर उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।पुलिस टीम ने महिलाओं को वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 और एंबुलेंस सेवा 108 के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना और सामूहिक विवाह योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी मुसीबत के समय मे निर्भीक होकर आप लोग अपनी शिकायत थाने पर स्थापित *महिला हेल्प डेस्क / मिशन शक्ति केंद्र* पर दर्ज करा सकते है।मिशन शक्ति टीम में उपनिरीक्षक पुष्पा भारती के साथ महिला कांस्टेबल आरती पांडेय,विमलेश, व हेड कॉन्स्टेबल शिवदान रहे।

  • Related Posts

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करने तथा विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका…

    Continue reading
    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    जौनपुर, 15 अक्टूबर, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा समिति जफराबाद द्वारा आयोजित देवी जागरण में कलाकारों ने बांधा शमां।

    जौनपुर -मिशन शक्ति टीम द्वारा नवरात्रि में महिलाओं, बालिकाओं को किया गया जागरूक मुशीबत में शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नंबरों को उपयोग करने के विषय मे बताया

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।