सीवर निर्माण में लापरवाही से घर गिरने के कगार परघर से सटी नाली—जमीन नीचे धंसी, जानमाल की गुहार

जौनपुर। नगर के मोहल्ला अजमेरी निवासी रविकान्त जायसवाल ने सीवर निर्माण में लापरवाही को लेकर नगर पालिका को जिम्मेदार बताया। साथ ही आरोप लगाया कि विगत एक सप्ताह से लगातार दिन में बारिश होने और बीते 12 जुलाई को बारिश होने के बाद घर के गेट के सामने सीवर निर्माण का कार्य पूर्ण न होने से बारिश का पानी लगातार मिट्टी में इकट्ठा होने व नाली की सफाई न होने से घर से सटी नाली जमीन सहित नीचे धंस गयी। इससे वहां लगभग 7 फिट गहरा व 5 फिट चौड़ा गड्ढा हो गया जिससे नाली व बारिश का पानी मकान की नींव में भरने लगा है। इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका, जल निगम व सीवर निर्माण का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को दी गयी किन्तु आपसी सामंजस्य से कोई भी अपनी जिम्मेदारी न लेते हुए एक-दूसरे के ऊपर आरोप—प्रत्यारोप लगाकर धंसी नाली व जमीन की मरम्मत का कार्य नहीं करा रहे हैं। समय बीतने के साथ मकान की नींव में बारिश व नाली का पानी भरता जा रहा है जिससे परिवार को जान-माल का खतरा लगातार बना हुआ है। शिकायतकर्ता ने उपरोक्त प्रकरण का संज्ञान लेकर तत्काल उचित व प्रभावी कार्यवाही करने का आदेश देने की मांग किया जिससे उक्त मकान में रहने वालों की जानमाल की सुरक्षा हो सके।

  • Related Posts

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र से जुड़े रहे हैं और उच्च शिक्षा प्रशासन में कुलसचिव, परीक्षा कार्य से जुड़े दायित्व, छात्र…

    Continue reading
    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    डीएम ने ड्राईविंग ट्रेनिंग सेंटर का किया औचक निरीक्षण ,इस दौरान अवधेश कुमार एवं शिवपूजन पटेल ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वकील के…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न