अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 ने गांधी व शास्त्री जी को किया याद


जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्मदिवस मनाया जहां मुख्य अतिथि नीलमणि श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि जिले में स्व. शास्त्री जी की प्रतिमा शासन द्वारा जौनपुर में लगना चाहिए। मुख्य अतिथि नीलमणि श्रीवास्तव ने शास्त्री जी के योगदान के बारे में बताते हुए कहा कि उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। वह बहुत ही ईमानदार व्यक्तित्व की धनी थे। राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि शास्त्री जी की प्रतिमा लगाने को लेकर प्रशासन एवं सदर विधायक/मंत्री गिरीश चन्द्र यादव से मिलकर पूरे समाज की तरफ से ज्ञापन दिया जायेगा जिससे अगले साल हम लोग एक भव्य प्रतिमा पर पूरे जिले के कायस्थ एकजुट होकर एक साथ भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया जायेगा। महिला शाखा की जिलाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने कहा कि महिला शाखा की प्राथमिकता पूरी तरह से शास्त्री जी की प्रतिमा को स्थापित करने पर रहेगा।
इस दौरान हरीश चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष शरद चन्द्र श्रीवास्तव, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष डा. विजय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, संगठन सचिव दीपक श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष मनीष अष्ठाना, सचिव नीरज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।


004

——इनसेट——
कार्यालय का हुआ उद्घाटन
देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा-2150 ने कार्यालय खुला। कार्यालय का उद्घाटन उपस्थित अतिथियों ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
005

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां