अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रोटरी क्लब ने बच्चों का किया निःशुल्क नेत्र परीक्षण



जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रोटरी क्लब के तत्वावधान में कम्पोजिट विद्यालय सीहीपुर में बच्चों के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ जिसका उद्देश्य बच्चों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी दृष्टि संबंधी समस्याओं का समय रहते निदान करना था।


इस मौके पर प्रख्यात नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय पांडेय ने बच्चों की आँखों की जांच करते हुये नेत्र से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जानकारी दिया। साथ ही कहा कि समय पर जांच कराने से आँखों की समस्याओं का इलाज संभव है। जिन बच्चों में नेत्र संबंधी अधिक समस्याएं पाई गईं, उन्हें डॉ. अजय पांडेय द्वारा दिए गए पर्चे के आधार पर आवश्यकता अनुसार अम्मा हॉस्पिटल में किसी अन्य दिन निःशुल्क परामर्श एवं उपचार प्रदान किया जाएगा।”
इसी क्रम में क्लब अध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों का स्वास्थ्य भी उतना ही आवश्यक है और इस तरह के शिविर समाज में जागरूकता लाते हैं। माह चेयरमैन रविकांत जायसवाल ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि रोटरी क्लब समाज सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।


पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र ने बच्चों के स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। सचिव डॉ. बृजेश कनौजिया ने सभी अतिथियों, चिकित्सकों और स्कूल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के सदस्य नवीन सिंह, संजय जायसवाल सहित कम्पोजिट विद्यालय सीहीपुर के शिक्षकगण उपस्थित रहे। सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुये भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने का आश्वासन दिया

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां