अपनी मां की तरह रखें पौधों का ख्याल : ज्ञान प्रकाश सिंह

अटल पार्क में वरिष्ठ भाजपा नेता ने लोगों को वितरित किया पौधा

एनसीसी कैडेटों को राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया गया
जौनपुर। सामाजिक वानिकी प्रभाग जौनपुर की तरफ से वृहद वृक्षारोपण अभियान 2024 का आयोजन सिरकोनी विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा परियांवा मौजा कुड़वा स्थित अटल पार्क में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा श्रीराम निरंजन इण्टर कालेज माधोपट्टी के एनसीसी कैडेटों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ देने का तात्पर्य यह है कि जिस तरह से व्यक्ति अपने मां का देखभाल करता है उसी तरह से पौधरोपण करने के बाद उसका देखभाल करने की जरूरत है, क्योंकि ग्लोबल वार्मिंग के चलते वातावरण असंतुलित हो गया है। इस वातावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने की जरूरत है। पौधरोपण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पौधरोपण जागरूकता अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है।


इस मौके पर श्री सिंह ने श्रीराम निरंजन इण्टर कालेज माधोपट्टी के एनसीसी कैडेटों में राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया ताकि हर घर तिरंगा झंडा अभियान को बढ़ावा मिले। इस मौके पर सामाजिक वानिकी प्रभाग जौनपुर के प्रभारी निदेशक प्रवीण खरे ने पौधरोपण वितरण कार्यक्रम आयोजित कर इस अभियान को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह हर क्षेत्र में जिस तरह से सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं इससे अन्य लोगों को प्रेरणा लेने की जरूरत है। उपस्थित लोगों को पौधा वितरित कर यह संदेश दिया कि लोग पौधा लगाने के बाद उसकी अच्छे तरीके से देखभाल करें, जब लोगों में पौधरोपण के बाद उसे सुरक्षित रखने की प्रेरणा आएगी तो यह हरियाली आनी तय है।

अटल पार्क में वरिष्ठ भाजपा नेता ने लोगों को वितरित किया पौधाइस मौके पर क्षेत्रीय वनाधिकारी शालिनी चौरसिया सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी समेत प्रधान ग्राम सभा परियांवां, एस. पी. मानव, पूर्व प्रधान चंद्रभान यादव, गोधना ग्राम सभा के पूर्व प्रधान शेषराज पटेल, मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र विश्वकर्मा, सभासद लाल बहादुर पाल, भुवनेश्वर सिंह, शक्ति सिंह, गोलू यादव, देवेंद्र, सुनील, राहुल, पृथ्वीराज, हर्ष, संदीप यादव, विजेंद्र नाथ सहित परियांवां ग्राम सभा के यादव पटेल एवं हरिजन बस्ती के तमाम क्षेत्रवासी मौजूद थे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां