अलग-अलग गांवों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट व झड़प में 11 लोग गिरफ्तार


धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग गांव में हुए जमीन विवाद को लेकर मारपीट एवं झड़प में पुलिस ने 11 लोगों को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के अनुसार रविवार को थाना क्षेत्र के आरा गांव में आशीष मौर्य एवं रामकुमार राजभर में विवादित जमीन पर कूड़ा फेंकने को लेकर गाली-गलौज होते—होते मारपीट हो गई। पुलिस ने एक पक्ष से आशीष मौर्य, दीपक मौर्य एवं दूसरे पक्ष से रामकुमार राजभर एवं मुनीम राजभर को हिरासत में ले लिया।
वहीं प्रेमापुर गांव में दीनानाथ एवं नफीस नट में रास्ता पाटने को लेकर झड़प हो गई जिस पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस मामला बढ़ता देख दीनानाथ एवं नफीस नट को हिरासत में लेकर थाने ले आई।
इसी थाना क्षेत्र के पिलखनी गांव में भी जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये जिसमें अजय कुमार एवं विजय कुमार को पुलिस अपने साथ थाने ले आई। इकौना गांव में मनोरथ सोनकर एवं शनि उल्ला में पुराने विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई जिसमें पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां