आंधी, ओलावृष्टि व बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से राहत

बरसठी जौनपुर- स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर बाद धूलभरी आंधी-तूफान के साथ आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही पूरी तरह अंधेरा छा गया। आंधी के बाद हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इसी दौरान तेज बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी व लू से काफी राहत मिली। पिछले करीब एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा था। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से लोगों ने राहत महसूस की, हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अचानक बदले मौसम का असर फसलों और स्थानीय कारोबार पर भी पड़ने की आशंका है। तेज आंधी के चलते आम के छोटे फलों (टिकोरा) के टूटकर बड़ी मात्रा में गिरने का अनुमान है। वहीं, ईंट भट्ठों पर रखी कच्ची ईंटों के भीगने से नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक मौसम के इसी तरह बने रहने का अलर्ट जारी किया है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

आंधी, ओलावृष्टि व बारिश से बदला मौसम, भीषण गर्मी से राहत

बरसठी जौनपुर

स्थानीय क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट ले ली। दोपहर बाद धूलभरी आंधी-तूफान के साथ आसमान में काले बादल छा गए, जिससे दिन में ही पूरी तरह अंधेरा छा गया। आंधी के बाद हल्की ओलावृष्टि भी हुई। इसी दौरान तेज बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के साथ करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को भीषण गर्मी व लू से काफी राहत मिली। पिछले करीब एक पखवाड़े से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा था। अचानक हुए इस मौसम परिवर्तन से लोगों ने राहत महसूस की, हालांकि बारिश के बाद उमस बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। अचानक बदले मौसम का असर फसलों और स्थानीय कारोबार पर भी पड़ने की आशंका है। तेज आंधी के चलते आम के छोटे फलों (टिकोरा) के टूटकर बड़ी मात्रा में गिरने का अनुमान है। वहीं, ईंट भट्ठों पर रखी कच्ची ईंटों के भीगने से नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक मौसम के इसी तरह बने रहने का अलर्ट जारी किया है। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

  • Related Posts

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    जौनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेख मोहम्मद निवासी मोहम्मद कैसर पुत्र दिलावर हुसैन ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर थाना कोतवाली पुलिस…

    Continue reading
    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    लखनऊ: लखनऊ के फैशन प्रेमियों के लिए अब प्रीमियम शॉपिंग का एक नया और भरोसेमंद ठिकाना तैयार है। पंचानन, एक प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन स्टोर,…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमरा खाली कराने में पुलिस पर दबंगई का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्वर्ण विजेता छात्र को किया गया सम्मानित

    मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव, पीड़ित ने एसपी-डीएम से मांगी सुरक्षा

    कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत