आईपीएल ऑक्शन में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रवि सिंह पर राजस्थान रॉयल्स ने जताया भरोसा

रेलवे क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन के दम पर मिला बड़ा मंच, 95 लाख रुपये में हुआ चयन

कोच विजय प्रकाश ने वीडियो कॉल पर दी बधाई

जौनपुर।

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व सदस्य रवि सिंह ने घरेलू क्रिकेट से आईपीएल तक का सफर तय कर विश्वविद्यालय और जनपद को गौरवान्वित किया है। आईपीएल 2026 ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने उन पर भरोसा जताते हुए 95 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। इस उपलब्धि के बाद विश्वविद्यालय परिसर और खेल जगत में हर्ष का माहौल है।

रवि सिंह के चयन पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के क्रिकेट प्रशिक्षक विजय प्रकाश ने उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कोच विजय प्रकाश ने कहा कि रवि ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर बेहतर प्रदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।मऊ जिले के निवासी रवि सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की उस टीम के अहम सदस्य रहे हैं, जिसने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी क्रिकेट प्रतियोगिता, कानपुर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया था। विश्वविद्यालय स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन भारतीय रेलवे की टीम में हुआ, जहां वे वर्तमान में पेशेवर क्रिकेटर के रूप में खेल रहे हैं।रवि सिंह रेलवे की ओर से रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंटों में लगातार हिस्सा ले चुके हैं। हाल ही में सीमित ओवरों के एक मुकाबले में खेली गई उनकी तेजतर्रार अर्धशतकीय पारी ने चयनकर्ताओं और फ्रेंचाइजी स्काउट्स का विशेष ध्यान आकर्षित किया, जिसका परिणाम आईपीएल ऑक्शन में चयन के रूप में सामने आया।रवि सिंह की यह उपलब्धि पूर्वांचल क्षेत्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि आईपीएल जैसे विश्वस्तरीय मंच पर खेलने से उनके खेल में और निखार आएगा तथा भविष्य में वे राष्ट्रीय स्तर पर भी मजबूत दावेदारी पेश कर सकते हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां