जौनपुर की सांकेतिक डीएम बनी प्रतिभावान सेजल गुप्ता ने आज सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनशिकायतो के निस्तारण हेतु जिम्मेदार अधिकारियों दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर – मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलम्बन हेतु तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद में यू0पी0 बोर्ड 2024 इन्टरमीडिएट परीक्षा में (96.2 प्रतिशत) शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभावान बेटी सेजल गुप्ता पुत्री संतोष गुप्ता को जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र द्वारा बालिकाओं तथा महिलाओं द्वारा सांकेतिक भूमिका निर्वहन कार्यक्रम के तहत एक दिन के लिए सांकेतिक जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने सेजल गुप्ता को डायरी पेन देकर सम्मानित किया।  


              इस दौरान जिलाधिकारी के निर्देशन में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए सेजल गुप्ता ने आये हुए फरियादियों की जनसुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।


  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि देश और प्रदेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे है। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मिशन शक्ति के पांचवे चरण का शुभारम्भ किया गया है। प्रदेश की बेटिया स्वस्थ, स्वावलम्बी हो, इसी क्रम में आज सांकेतिक रूप में सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद की होनहार बिटिया सेजल गुप्ता को एक दिन के लिए जिलाधिकारी द्वारा सांकेतिक प्रभार दिया गया है। इससे अन्य बच्चियों को भी प्रेरणा मिलेगी जो जीवन में कुछ बनना चाहती है।


             सेजल गुप्ता ने कहा कि वह आज बहुत गौरवान्वित महसूस कर रही है। मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वावलम्बन के लिए प्रयास किए जा रहे है। इससे सभी महिलाओं को आगे बढने का प्रोत्साहन मिलेगा। तहसील सदर में जिलाधिकारी के समक्ष कुल 92 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें सेे 17 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
               इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, उप जिलाधिकारी सदर पवन सिंह, तहसीलदार सौरभ कुमार, सीओ सिटी देवेश सिंह, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, परियोजना निदेशक कृष्ण करुणकर पाण्डेय, बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0 गोरखनाथ पटेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
               

इसी क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा तहसील मछलीशहर में भी आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर उपस्थित होकर सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न