खराब सड़कों को तत्काल ठीक करायें: जिलाधिकारी.

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में श्री दुर्गा पूजा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर मजिस्ट्रेट, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी, अधिशाषी अधिकारी और क्षेत्राधिकारी के द्वारा संयुक्त रूप से निरीक्षण कर जिन-जिन जगहों पर सड़के खराब है उन्हें तत्काल ठीक करा लिए जाए।


उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि जिन जगहों पर लटके तार है उन्हे तत्काल ठीक कर दिया जाए। सभी पंडालों का निरीक्षण कर विद्युत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुंगराबादशाहपुर क्रॉसिंग के पास गड्ढे की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल ठीक कराए जाने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।


जिलाधिकारी ने एक्सईएन जल निगम शहरी को निर्देश दिया कि नगर में जो भी सड़के खराब हुई है, उन्हें 24 घंटे के भीतर ठीक करा लिए जाए। जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी त्योहारों में सड़क व विद्युत या अन्य किसी भी कारण से कोई अप्रिय घटना की स्थिति प्रकट हुई तो एफआईआर दर्ज कराते हुए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।


राजा साहब फाटक के पास जर्जर भवन को निष्प्रयोज्य घोषित करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिए गए।


पुलिस अधीक्षक डॉ० अजय पाल शर्मा ने निर्देशित किया कि सड़के खोद कर पंडाल न बनाए जाए।

पंडाल की वजह से यातायात व्यवस्था में समस्या उत्पन्न न हो। पंडाल और प्रतिमा की ऊंचाई का ध्यान रखा जाए, जिससे कि विसर्जन करने में समस्या उत्पन्न न हो।

कहीं भी अश्लील नित्य अशोभनीय कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। डी0जे0 निर्धारित सीमा तक ही बजाए जाएंगे। ज्वांइट मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 लक्ष्मी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्रनन्दन सिंह, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न