ई-लाटरी से कृषि यंत्रों हेतु 186 कृषको का हुआ चयन


जौनपुर – जिलाधिकारी डा0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में गठित कृषि यंत्रीकरण की 15 सदस्यीय जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की निगरानी में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उन्नति शील कृषि यंत्रो के 186 लक्ष्य के सापेक्ष ई-लाटरी के माध्यम से 186 कृषको का पारदर्शी तरीके से चयन किया गया।


                एलईडी लगाकर पहले किसानों को डेमो के रूप में मॉक ड्रील करके दिखाया गया, फिर ई-लाटरी द्वारा चयन किया गया।


               10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों के लिए 107 रोटावेटर, 16 कस्टम हायरिंग सेंटर, तीन कंबाइन हार्वेस्टर, चार स्माल गोदाम, पाच पावर टिलर, 09 लेजर लैंड लेवलर, 11 कल्टीवेटर, पाच स्ट्रा रीपर, सात थ्रेशर, चार मिनीराइस मिल और 15 चैफ कटर के लिए किसानों का चयन किया गया।


             कार्यक्रम का संचालन उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने किया। पारदर्शी तरीके से ई-लाटरी से कृषि यन्त्रो हेतु कृषको के चयन की प्रक्रिया को किसानों ने सराहा।


                इस मौके पर उपनिदेशक कृषि हिमांशु पाण्डेय, जिला कृषि अधिकारी विनय सिंह, जिला उद्यान अधिकारी डा. सीमा सिंह राणा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, एलडीएम, कृषि वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र प्रताप सोनकर, जिला गन्ना अधिकारी सहित इन्द्रशेन सिंह, प्रेमचंद मौर्य, कमलेश यादव, जुनेद अहमद, आतीस तिवारी, आशा, मालती देवी आदि किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां