उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कर अध्यापकों को आनलाइन उपस्थिति हेतु अभिप्रेरित किया

जौनपुर 09 जुलाई, 2024 (सू0वि0)- उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने विकासखण्ड करंजाकला के प्राथमिक विद्यालय प्रेमापुर नटान का औचक स्थलीय निरीक्षण अपरान्ह 12ः15 पर किया गया।
             निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका श्रीमती सरिता सिंह 08 जुलाई 2024 से बाल्य देखभाल अवकाश पर पायी गयी, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से अद्यतन पाई गई। विद्यालय में कुल नामांकित 71 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 42 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन योजना के अन्तर्गत दाल-चावल बना था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के छात्रों की अनुपस्थिति को छात्र उपस्थिति पंजिका पर दर्ज नहीं की गई पाई गई। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छात्र उपस्थिति पंजिका में छात्रों की अनुपस्थिति को दर्ज नहीं करना प्रथम दृष्टया मध्यान्ह् भोजन योजना का दुरुपयोग किया जाना प्रतीत होता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मध्यान्ह् भोजन पंजिका में गत तीन कार्य दिवसों में छात्रों के लाभार्थी संख्या क्रमशः 44, 43, 48 दर्ज पाई गई। विद्यालय प्रागढ़ साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय परिसर की बाउन्ड्री वाल का निर्माण नहीं हुआ था। जिस पर मौके पर ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने ग्राम प्रधान से दूरभाष से वार्ता कर बाउन्ड्री वाल निर्माण कराने कर अनुरोध किया गया। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रधानाध्यापिका 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, निर्धारित समयावधि के अन्दर स्पष्टीकरण न प्राप्त होने के दशा में सम्बन्धित के विरुद्व नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी।
              निरीक्षण की अगली कड़ी में उच्च प्राथमिक विद्यालय कबीरुद्दीनपुर, वि0ख0 धर्मापुर का निरीक्षण 12ः45 बजे किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुदेशक आनन्द कुमार सिंह 08 जुलाई 2024 से निरीक्षण तिथि तक अनुपस्थित पाये गये, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023- 24 से अद्यतन पाई गई। मध्यान्ह् भोजन योजना के अन्तर्गत दाल-चावल बना था। विद्यालय में कुल नामांकित 105 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में 63 छात्र उपस्थित पाए गए। विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा मध्यान्ह् भोजन पंजिका में गत तीन कार्य दिवसों में उपस्थित छात्रों की संख्या क्रमशः 56, 55, 65 दर्ज पाई गई। विद्यालय प्रागढ़ साफ-सुथरा पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई करायी गयी थी। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक पाया गया।
            विकासखण्ड धर्मापुर के प्राथमिक विद्यालय नयनसण्ड हरिजन बस्ती का औचक स्थलीय निरीक्षण अपरान्ह 01ः27 पर किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक अध्यापिका श्रीमती शिवांगी मौर्या 01 जुलाई 2024 से चिकित्सकीय अवकाश पर पायी गयी, शेष अन्य कार्यरत शैक्षणिक कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित पाए गए। विद्यालय को प्राप्त कंपोजिट धनराशि कुल 50,000 के सापेक्ष आय-व्यय पंजिका गत शैक्षिक सत्र 2023-24 से अद्यतन नहीं पाई गई। विद्यालय में कुल नामांकित 55 छात्रों के सापेक्ष भौतिक रूप से विद्यालय में मात्र 27 छात्र उपस्थित पाए गए। मध्यान्ह् भोजन योजना के अर्न्तगत दाल-चावल बना था। विद्यालय प्रागढ़ गन्दा पाया गया। विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों का अधिगम स्तर संतोषजनक नहीं पाया गया। विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई नहीं करायी गयी थी। विद्यालय में पायी गयी उपरोक्त कमियों के कारण प्रभारी प्रधानाध्यापक 03 दिवस के अन्दर स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया, निर्धारित समयावधि के अन्दर स्पष्टीकरण न प्राप्त होने के दशा में सम्बन्धित के विरुद्व नियमानुसार विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न