एटीएस की टीम ने छापे मारी करके एक युवक को लिया हिरासत में

जौनपुर:- थाना बक्शा क्षेत्र के दुल्लीपुर गांव में मंगलवार की सुबह लखनऊ से आई एटीएस की टीम ने एक मकान में छापा मार कर एक युवक को हिरासत में लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गयी।

एटीएस की इस कार्रवाई से पूरे गांव में हड़कंप मचा रहा। इस संबंध में जब एटीएस के अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने कुछ भी बोलने से साफ इंकार करते हुए बस इतना ही कहा कि जल्द ही इस मामले की प्रेस रिलीज जारी कर आपको अवगत करा दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह करीब दस बजे लखनऊ से आई दो गाड़ियां सूमो व अर्टिगा कार में सवार एटीएस के अधिकारी अपनी टीम के साथ पहुंचे और मोहम्मद अशरफ पुत्र निसार अहमद के आवास पर छापा मारा और घंटो छानबीन किया बाद में मोहम्मद अशरफ को अपने साथ हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठकर रवाना हो गई। इस दौरान एटीएस की टीम ने पूरे घर की तलाशी ली और वहां से काफी सामान को अपने कब्जे में ले लिया। इस बारे में जब उसकी पत्नी सोफ़िया बानो से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि घर के अंदर से कुछ सिम कार्ड वाई-फाई,लैपटॉप वह एक मशीन जिसमे सिम लगाया जाता था वह एटीएस की टीम अपने साथ ले गई।

सूत्रों की माने तो यहाँ अवैध रूप से देश-विदेश में टेलीफोन एक्सचेंज बनाकर अवैध रूप से कार्य यहां से चल रहा था। फिलहाल इस बारे में कोई भी जिले का अधिकारी बताने से साफ इनकार कर रहा है और एटीएस के लोगों का कहना है कि पूछताछ के बाद वरिष्ठ अधिकारी जल्द इस मामले का खुलासा कर मीडिया को अवगत करा देंगे। इस कार्रवाई के बाद से जहाँ गांव में हड़कंप मचा हुआ है वहीं जिले में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां