एसडीएम के स्थानांतरण होने तक न्यायिक कार्य से बिरत रहेंगे अधिवक्ता

जौनपुर- जनपद के केराकत उपजिलाधिकारी न्यायालय मे अधिवक्ता के साथ एसडीएम द्वारा किए गए दुर्व्यवहार को लेकर अधिवक्ता आंदोलन की राह
आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह की अध्यक्षता व महामंत्री मुकेश शुक्ल के संचालन में की एक बैठक,
जिसमें उपजिलाधिकारी सुनील कुमार भारती के स्थानांतरण होने तक उप जिलाधिकारी के न्यायालय कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए तहसील बार एसोसिएशन अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव अपने मुकदमे को लेकर एसडीएम न्यायालय में जाकर अपने मुकदमे में नोटिस तामिला न होने पर तारीख की मांग करने लगे।
जिस पर एसडीएम ने उन्हें न्यायालय से बाहर जाने को कहा, तथा उन्होंने अपने मातहतों से यह भी कहा कि अगर यह नहीं जाते हैं बाहर तो पुलिस को बुलाकर इनको यहां से बाहर करिए।
ऐसी दशा में अधिवक्ताओं ने यह निर्णय लिया कि एसडीएम के स्थानांतरण होने तक उनके न्यायालय के कार्य का बहिष्कार अधिवक्ता करते रहेंगे। बैठक में संतोष कुमार श्रीवास्तव, राजमणि यादव एडवोकेट, प्रदीप पांडेय, महेंद्र शंकर पांडेय, नम: नाथ शर्मा, सुभाष शुक्ल, संजीव श्रीवास्तव, सुभाष यादव अमरनाथ यादव सत्येंद्र के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न