कन्नौज हादसे में जौनपुर के 12 लोग हुये घायल जौनपुर से दिल्ली जा रही थी स्लीपर बस


जौनपुर। जनपद से दिल्ली जाते समय एक्सप्रेस वे पर स्लीपर बस खंदक में जा गिरी। हादसे में 40 सवारियां घायल हो गईं जिनमें 12 जौनपुर के निवासी बताये गये। सभी का इलाज  मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम जौनपुर से 110 सवारियों को भरकर दिल्ली जाते समय स्लीपर बस दिल्ली के लिए रवाना हुई।

रविवार की भोर में करीब 4 बजे कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर खंदक में जा गिरी। हादसा तड़के सुबह 4 बजे हुआ। चालक को झपकी लगने से डिवाइडर को तोड़ते हुए बस कई चक्कर खाकर नीचे जा गिरी। हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई और लगभग 40 लोग घायल हो गये। घायलों को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी भर्ती कराया गया। घायलों में 12 लोग जौनपुर के निवासी हैं जिन्हें गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


घायलों में जंग बहादुर 52 वर्ष पुत्र कंचन राम यादव निवासी ग्राम मुलनापुर थाना बदलापुर, काजल तिवारी 26 वर्ष पत्नी राहुल तिवारी निवासी तिवारीपुर थाना रामपुर, राहुल तिवारी 29 वर्ष पुत्र विजय तिवारी निवासी उपरोक्त, राघव तिवारी 9 माह पुत्र राघवेंद्र तिवारी निवासी उपरोक्त, विकास मौर्य 24 वर्ष पुत्र रमेश चंद्र मौर्य निवासी रामदासपुर नेवादा थाना लाइन बाजार, पूर्णिमा मौर्य 26 वर्ष पत्नी सुनील मौर्य निवासी ग्राम बरसठी थाना बरसठी, अनीता सिंह 23 वर्ष पुत्री राघवेंद्र सिंह निवासी जलालपुर थाना जलालपुर, अतुल भारद्वाज पुत्र रामदास निवासी शाहगंज, आलोक यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव निवासी मखटोलपुर, अनिल पुत्र जिया लाल निवासी मदराह, अजय पुत्र श्याम सुंदर निवासी मदराह एवं अनंत राम पुत्र अश्विन निवासी खेतासराय हैं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां